टीवी मसाला

Hina Khan ने पैपराजी को पार्टी में मारा ताना, भड़के यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लगाई क्लास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 22, 2023, 11:09 AM IST

Hina Khan Viral Video: हिना खान हाल ही में फिल्म मेकर आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी में शामिल में हुई थी। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी को ताने देते हुए नजर आ रही हैं।

Image

Hina Khan Video (credit pic: instagram)

Hina Khan Viral Video: एक्ट्रेस हिना खान किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म मेकर आनंद पंडित (Anand Pandit) के 60वें जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुई थीं। एक्ट्रेस पार्टी में पर्पल की शिमरी ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने पार्टी में पैपराजी को जमकर पोज दिया। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी से कहती हैं कि अब आप मुझे बताओगे कि पोज कैसे देना है। एक्ट्रेस का ये अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को पंसद नहीं आया। सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

वीडियो में हिना पैपराजी से कहती हैं कि आप लोग बताएंगे पोज कैसे देना है। इस दौरान एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। फोटोग्राफर्स बैकग्राउंड में मोये-मोये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं।

हिना खान सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

एक्ट्रेस के वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बता ही दिया तो क्या हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा, इसका तो मोये-मोये हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा, इतना ओवरएक्टिंग क्यों कर रही हो दीदी। चौथे यूजर ने लिखा, दीदी को पोज वाली बात पसंद नहीं आई। वहीं, कुछ यूजर्स हिना के वीडियो को क्यूट और फनी बता रहे हैं। आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन समेत कई दिग्गज स्टार्स पहुंचे थे। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article