एक्टर पारस कलनावत (Paras Kalnawat) टीवी का जाना माना चेहरा है। टीवा का ये हैंडसम हंक पॉपुलर शो में नजर आ रहा है। एक्टर इन दिनों कुंडली भाग्य में राजवीर का किरदार निभा रहे हैं। एक्टर शो में श्रद्धा आर्या के बेटे के रोल का प्ले कर रहे हैं। कुंडली भाग्य से पहले पारस अनुपमा में नजर आए थे। एक्टर ने शो में अनुपमा के बेटे समर का रोल निभाया था। एक्टर को रातोंरात इस शो से बाहर निकाल दिया था। पारस ने शो से बाहर निकलने के बाद मेकर्स पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं एक्टर ने रुपाली गांगुली को भी खरी-खोटी सुनाई थी।
एक्टर ने फैंस से लाइव पर बात की। फैंस ने पूछा है कि अब आप अनुपमा एक्ट्रेस अनघा भोसले के साथ संपर्क में है।एक्टर ने कहा कि नहीं हम आम लोग है। वो मेरी बातों का जवाब नहीं देते हैं। एक्टर ने आगे कहा, आप लोगों के अनघा दी आम लोगों के मैसेज का रिप्लाई नहीं देती है। अनघा भोसले ने शो में नंदिनी अय्यन का किरदार निभाया था। अनघा और पारस की शो के दौरान ऑन और ऑफ स्क्रीन अच्छी बॉन्डिंग थी।
पारस ने नोरा फतेही को क्यों किया अनफॉलो
इतना ही नहीं एक्टर से फैन ने पूछा कि आपने नोरा फतेही को अनफॉलो कर दिया। इसके जवाब में एक्टर ने कहा, ये तो आपको उनसे पूछना चाहिए। पारस ने झलक दिखला जा 10 में बताया था कि वो नोरो फतेही के सबसे बड़े फैन है। उन्होंने एक बार नोरा के लिए उनकी वैनिटी के बाहर घंटों इंतजार किया था। लेकिन मैं नहीं मिल पाया था। एक्ट्रेस ने पहले फॉलो किया था और बाद में एक्टर को अनफॉलो कर दिया था।
एक्टर इन दिनों कुंडली भाग्य में नजर आ रहे हैं। पारस के साथ बसीन अली भी इस शो से टेलिविजन पर डेब्यू किया है। बसीर शो में शौर्या का रोल कर रहे हैं। शो में राजवीर और शोर्या एक- दूसरे के भाई है लेकिन दोनों इस बात से अंजान है।
