टीवी मसाला

Kundali Bhagya फेम पारस कलनावत ने को -स्टार संग किया मजाक, डर से कांपने लगीं एक्ट्रेस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 17, 2023, 09:03 PM IST

कुंडली भाग्य फेम पारस कलनावत किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्टर की को-स्टार रोज सरदाना ने खुलासा किया कि पारस सेट पर सबसे ज्यादा प्रैंक करते हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि पारस के प्रैंक की वजह से मैं काफी डर गई थी।

Image

paras kalnawat (credit pic: instagram)

जीटीवी का पॉपुलर शो कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) पिछले 5 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। कुंडली भाग्य टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। 20 साल का लीप आने के बाद भी दर्शक इस शो से जुड़े हुए हैं। शो में पारस कलनावत (Paras Kalnawat), बसीर अली और सना सैयद लीड रोल प्ले कर रहे हैं। शो में तीनों के बीच लव एंगल दिखाया जा रहा है। शो में राजवीर और पलकी एक- दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन दोनों की शादी हो रही हैं। इसीलिए दोनों ने अपने प्यार का इजहार अभी तक नहीं किया है।

हैक्टिक शूटिंग के बीच में भी कलाकर मस्ती के पल ढूंढ ही लेते हैं। सेट पर पारस कलनावत और रोज सरदाना अच्छे दोस्त है। दोनों एक -दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। पारस ने सेट से वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पारस अपनी को स्टार रोज पर छिपकली फेंक देते हैं। रोज ने कहा कि इस प्रैंक की वजह से मैं काफी डर गई थी। लेकिन सेट पर सभी लोग हंस रहे थे। पारस और रोज एक- दूसरे के साथ सेट पर जमकर मस्ती करते हैं। रोज शो में माही का किरदार निभा रही हैं। फैंस राजवीर और माही की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पारस कलनावत ने शेयर किया वीडियो

रोज ने कहा, पारस की वजह से पूरे सेट का माहौल अच्छा रहता है। वो सेट पर सबके साथ मस्ती- मजाक करता है। शो में पारस की एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। पारस कुंडली भाग्य से पहले झलक दिखला जा 10 में नजर आ चुके हैं। एक्टर की डांसिंग स्किल ने हर किसी को हैरान कर दिया था। पारस को अनुपमा से घर-घर में पहचान मिली थी। एक्टर शो में अनुपमा के बेटे समर का रोल प्ले कर रहे थे। एक्टर को रातोंरात शो से बाहर कर दिया गया था। शो से बाहर होने के बाद एक्टर ने अनुपमा के मेकर्स को खूब खरी खोटी सुनाई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article