टीवी मसाला

MC Stan के कॉन्सर्ट में निमृत ने चुराकर पहने प्रियंका चहर के कपड़े, फैंस ने कर दिया ट्रोल

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 6, 2023, 11:15 AM IST

बिग बॉस 16 के घर में अपनी कैटफाइट्स के लिए मशहूर निमृत कौर और प्रियंका चहर अक्सर अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। निमृत पर अक्सर प्रियंका का फैशन सेंस और स्टाइल चोरी करने का आरोप लगता रहता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में हुए MC Stan के कॉन्सर्ट में भी ऐसा ही कुछ हुआ, जिसके बाद ट्रोलर्स ने निमृत का जमकर मजाक उड़ाया है।

Image

nimrit kaur trolled

Bigg Boss 16: इंडस्ट्री के उभरते सितारों की लिस्ट में शूमार प्रियंका चहर चौधरी और निमृत कौर अहलूवालिया अक्सर एक दूसरे से भिड़ती नजर आती हैं। बीग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी दोनों की कैटफाइट्स सुर्खियों में छाई रहती है। निमृत और प्रियंका दोनों ही पार्टीज और इवेंट्स में अपने फैशन और कपड़ो को लेकर चर्चा का विषय बनी हैं। हालांकि छोटी सरदारनी फेम निमृत पर अक्सर प्रियंका का स्टाइल चोरी करने के इल्जाम लगते रहते हैं। निमृत को कई कई बार नेटिजन्स के तानों का वार झेलना पड़ा है।

MC Stan के कॉन्सर्ट में हुआ बवाल

बीती शाम मुंबई में बिग बॉस 16 विनर MC Stan का शानदार कॉन्सर्ट हुआ। एमसी के कॉन्सर्ट में बिग बॉस कंटेस्टेंट्स से लेकर इंडस्ट्री के कई जाने माने चेहरों ने शिरकत की थी। ऐसे में प्रियंका चहर और निमृत अहलूवालिया के कपड़ों ने एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच आग पकड़ ली। कॉन्सर्ट के लिए निमृत ने बहुत ही स्टाइलिश लुक वाला हीरो से जड़ा हुआ लेदर का टॉप पहना था। डायमंड वाली इस बहुत ही अक्ट्रैटिव आउटफिट को निमृत ने डायमंड की इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया था।

हालांकि निमृत ने इस स्टाइल को अपना बनाने की और फ्लॉन्ट करने की कितनी भी कोशिश की हो। फैंस ने झट से उनकी चोरी पकड़ ली कि, और एक बार फिर प्रियंका चहर का स्टाइल चोरी करने का इल्जाम लगा दिया। कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने निमृत के कपड़ों को लेकर जमकर ट्रोलिंग शुरू कर दी है।

पहले भी पहने एक जैसे कपड़े

प्रियंका और निमृत के कपड़ो ने पहले भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दोनों ने कुछ समय पहले हुई शेखर सुमन की पार्टी में बिल्कुल एक जैसे कपड़े पहने थे। जिससे ये साबित हो गया था कि, दोनों का फैशन सेंस काफी एक जैसा ही है। न केवल ये बल्कि दोनों ने कई फैशन फोटोशूट्स में एक जैसे कपड़े पहने हैं। बिग बॉस 16 के घर में निमृत और प्रियंक एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती रही हैं। और इन फैशन दीवाज की स्टाइल और लड़ाईयों ने दर्शकों को अपना दीवाना बनाने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी है। निमृत और प्रियंका दोनों ही इस वक्त टीवी जगत की बेस्ट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। दोनों जल्द ही बॉलीवुड में भी धमाकेदार एंट्री मारने जा रही हैं।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article