टीवी मसाला

Nikhil Patel ने लगाया Dalljiet Kaur पर गाली-गलोज करने का आरोप, पोल खोलते हुए बोले- उसने पहले पति संग भी यही किया...

Nikhil Patel accuses Dalljiet Kaur of verbally abusing him: 2 अगस्त को दलजीत कौर ने निखिल पटेल के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए उनके ऊपर धोखाधड़ी का इल्जाम लगाया था। अब निखिल पटेल ने इस मामले में लंबी-चौड़ी पोस्ट साझा की है। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Dalljiet Kaur Shares Pic From Police Station After Filing FIR Against Nikhil Patel: 'Justice Will Be Served'

Nikhil Patel accuses Dalljiet Kaur of verbally abusing him: टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर की निजी ज़िंदगी काफी समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। पहली शादी से तलाक होने के बाद दलजीत ने निखिल पटेल संग साल 2013 में शादी की थी। हालांकि इनके बीच भी रिश्ते ठीक नहीं रहे और अभिनेत्री केन्या से वापस भारत या गईं थीं। अब 2 अगस्त को दलजीत कौर ने निखिल पटेल के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए उनके ऊपर धोखाधड़ी का इल्जाम लगाया था। दलजीत संग अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे निखिल पटेल ने आज लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री संग अपने रिश्ते की पोल खोली है। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

निखिल पटेल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर बताया कि "दलजीत और जेडन के केन्या छोड़ने के बाद पिछले आठ महीनों में, मैंने खुद को सोशल मीडिया चर्चा का विषय पाया था। दलजीत ने सिर्फ़ चार दिनों के बाद ही जेडन को नैरोबी में अपने ब्रिटिश इंटरनेशनल स्कूल से वापस लेने का फैसला कर लिया था। फिर उसने मेरी सबसे बड़ी बेटी को एक वॉयस नोट के ज़रिए सूचित किया और मेरे दोस्तों को संदेश भेजा, जिसमें उसने केन्या को हमेशा के लिए छोड़ने और भारत लौटने के बारे में बताया था।

उन्होंने आगे कहा, "दलजीत के केन्या छोड़ने के कई सप्ताह बाद तक मैं उसके संपर्क में रहा और हम रोजाना बातचीत करते थे, जहाँ मुझे कई बार वीडियो और फोन कॉल पर आधी रात को गाली दी जाती थी। मैंने वास्तव में उसे हमारे रिश्ते को सुधारने के लिए कहा और इस मामले को निजी रखा। मैंने उसे केन्या लौटने के लिए कहा ताकि हम फिर से एक परिवार बन सकें और अपने मतभेदों को दूर कर सकें।" निखिल ने आगे कहा कि "2 अगस्त को मेरे जन्मदिन पर दलजीत ने मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें उसने अपने पूर्व पति के खिलाफ भी यही किया था।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article