टीवी मसाला

Nayanjyoti Saikia ने जीती MasterChef India 7 की ट्रॉफी? फिनाले से पहले लीक हुई तस्वीर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 14, 2023, 02:08 PM IST

masterchef india 7 winner nayanjyoti saikia: रियलिटी शो मास्टरशेफ इंडिया के सेट से एक तस्वीर लीक हो गई हैं। लीक फोटो में नयन को मास्टरशेफ कोट पहने और ट्रॉफी पकड़े देखा जा सकता है। ये तस्वीर फिनाले की शूटिंग के दौरान की है जहां शूट पूरा करने के दौरान अन्य क्रू मेंबर्स उनके पीछे दिखाई दे रहे हैं।

Image

Master Chef India 7

Nayanjyoti Saikia Won Master Chef India 7: कुकिंग रियलिटी शो मास्टरशेफ इंडिया 7 जैसे-जैसे अपने अंतिम वीक में प्रवेश कर रहा है, चारों ओर विजेता को लेकर चर्चाएं तेज हो रही हैं। हालांकि टीवी शो मास्टरशेफ इंडिया ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि गोल्डन प्लेट और प्राइज मनी किसने जीती है। लेकिन इसी बीच रियलिटी शो मास्टरशेफ इंडिया के सेट से एक तस्वीर लीक हो गई हैं जिससे संकेत मिल रहा है कि कुकिंग रियलिटी शो मास्टरशेफ इंडिया को अपना विजेता मिल गया है। फिनाले के टेलीकास्ट में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, मगर विनर की तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हो गई है, और यह कोई और नहीं बल्कि नयन ज्योति सैकिया हैं।

कहा जा रहा है कि असम के रहने वाले नयन ज्योति सैकिया ने मास्टरशेफ इंडिया 7 की विजेता ट्रॉफी उठा ली है। एक फैन पेज ने ट्विटर पर फोटो शेयर की है और नयन को खिताब जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा- 'नयनज्योति ने #मास्टरशेफइंडिया 7 ट्रॉफी जीत ली है। अंत में, अंत अच्छा था... आपको बधाई हो...।'

लीक फोटो में नयन को मास्टरशेफ कोट पहने और ट्रॉफी पकड़े देखा जा सकता है। ये तस्वीर फिनाले की शूटिंग के दौरान की है जहां शूट पूरा करने के दौरान अन्य क्रू मेंबर्स उनके पीछे दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही नयन ज्योति सैकिया की मास्टरशेफ इंडिया 7 जीतने वाली तस्वीर वायरल हुई तो प्रशंसकों ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

असम के तिनसुकिया से बिलॉन्ग करने वाले 26 साल के नयन ज्योति सैकिया ने खुद से कुकिंग सीखी है। वे अपने पिता के साथ चाय की खेती करते थे और शौकिया खाना बनाते थे। आपको बता दें, इसबार विकास खन्ना, रणवीर बराड़ और गरिमा अरोड़ा मास्टरशेफ इंडिया के जज हैं। शो को जनवरी में लॉन्च किया गया था। शो को हाल ही में आलोचनाओं का सामना करना पड़ा थआ, जब दर्शकों ने महसूस किया कि जज कुछ चुनिंदा कंटेस्टेंट्स को लेकर पक्षपात कर रहे हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article