Bigg Boss 18 Vivian Dsena Gets Support From Fans After Avinash Mishra Betray: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। 'बिग बॉस 18' में गेम दिन पर दिन दिलचस्प होती जा रही है। गेम की खातिर लोग अब अपनी दोस्ती को भी दांव पर लगाने के लिए तैयार हैं। ऐसा ही कुछ अविनाश मिश्रा ने भी बीते दिन 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में किया। उन्होंने विवियन डीसेना को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया, जिसे लेकर वह जमकर ट्रोल भी हुए। यहां तक कि अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना की दोस्ती पर भी जमकर सवाल उठे। लेकिन इससे इतर विवियन डीसेना भी अब 'बिग बॉस 18' में अकेले पड़ते नजर आए। उनके चेहरे पर मायूसी देख फैंस ने उनकी हिम्मत बनने की कोशिश की।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में अविनाश मिश्रा ने विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को नॉमिनेट करने के बाद अपने कई कारण दिये। लेकिन विवियन डीसेना ने एक मुस्कान के साथ इन चीजों को टाल दिया। यहां तक कि उन्होंने अविनाश मिश्रा के जन्मदिन के लिए केक भी बनाया। हालांकि दर्शकों को विवियन डीसेना के चेहरे पर मायूसी नजर आई। विवियन डीसेना का साथ देते हुए एक यूजर ने लिखा, "अविनाश ने जबकि विवियन डीसेना को नॉमिनेट किया, लेकिन इसके बाद भी विवियन सबके सामने उसका बचाव कर रहे हैं, क्योंकि हर कोई उनकी दोस्ती का मजाक बना रहा है। इनके लिए दुख हो रहा है यार।"
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को लेकर दूसरे यूजर ने लिखा, "मैं दोबारा कह रही हूं कि विवियन बनाम पूरा घर। आज के एपिसोड में विवियन डीसेना ने देखा कि शिल्पा शिरोडकर ने दोस्ती का अंत कर दिया। अविनाश ने उन्हें नॉमिनेट किया। चाहत ने उनपर नकली होने का आरोप लगाया। रजत ने उनके अलावा सबको बचाया। अच्छा इंसान होने के बाद भी उनके पास सच्चे दोस्त नहीं हैं।"
