Naagin 7 Wrap Up: एकता कपूर का पॉपुलर सीरियल नागिन 7 फाइनली खत्म हो गया है। ड्रैगन और नागिन की लड़ाई के साथ शुरू हुआ ये शो अपने अपने अंतिन पड़ाव पर 14 जून को पहुंचा। इसी दिन शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट हुआ, जिसके बाद अब शो के तमाम स्टार्स इमोशनल पोस्ट शेयर कर रहे हैं। नागिन 7 (Naagin 7) में प्रियंका चाहर चौधरी अनंत कुल की नागरानी अनंता के रोल में दिखीं और ड्रैगन के अवतार में कनिका मान (Kanika Mann) ने तहलका मचा दिया। ड्रैगन बनी कनिका मान को खूब प्यार मिला और आखिरी दिन वह सेट पर रोती हुई नजर आईं। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- 'कुमकुम भाग्य' फेम Sanchita Ugale ने की खुदकुशी, विक्की कौशल की 'छावा' में भी आ चुकी हैं नजर)
नागिन 7 के सेट पर रोईं कनिका
कनिका मान आखिरी दिन की शूटिंग से जुड़ी ढेर सारे वीडियोज और कुछ तस्वीरें दिखाए हैं, जिसमें एक्ट्रेस की आंखों में आंसू दिख रहे हैं। कनिका मान ने पहले एक वीडियो दिखाया, जिसमें उनकी आंखें आंसू से भरी हुई हैं और वह अपने ड्रैगन अवतार में हैं। इसके बाद कनिका उस मोमेंट को भी दिखाती है, जिसमें सीरियल में राधिका मर गई है और बाकी कास्ट अपने अपने काम में लगे हैं और फिर पोस्ट में कनिका मान राधिका यानी ड्रैगन का तप, तांडव और त्याग के सभी पल दिखाती है, जिसमें वह अपना 100 प्रतिशत देती हैं। आखिर में कनिका मान उस फोटो को भी दिखाती है, जिसमें वह खून से लथपथ है। बता दें कि शो में राधिका अपनी जान खुद दे देती है, जिस तरह ड्रैगन का अंत होता है। इस पोस्ट के साथ कनिका मान ने कैप्शन में लिखा, 'राधिका विदा लेती हैं, लेकिन ड्रैगन्स कभी सच में नहीं मरते।' (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- प्रणित मोरे के विवाद के बीच Munawar Faruqui ने दी लोगों को 'थमने' की सलाह, बोले- किसी की लाश निकलेगी तब...)
