टीवी मसाला

Naagin 7 में दिखेगा आग और जहर का आमना-सामना, प्रोमो वीडियो देख लोग बोले- ये तो कार्टून लग रहा है...

Naagin 7 Promo Video Out Now: कलर्स टीवी के धमाकेदार शो 'नागिन' के सातवें सीजन का प्रोमो वीडियो रिलीज हो चुका है। इस प्रोमो वीडियो में नागिन और ड्रैगन के बीच जंग देखने को मिलेगी। लेकिन इस प्रोमो वीडियो को देखकर कुछ दर्शकों ने अपना माथा पकड़ लिया और इसे कार्टून तक कहा।

Image

फोटो क्रेडिट-कलर्स टीवी इंस्टाग्राम

Naagin 7 Promo Video Out Now: कलर्स टीवी के धमाकेदार शो 'नागिन' ने हर सीजन के साथ छोटे पर्दे पर धमाल मचाया है। एकता कपूर ने अपने शो नागिन के साथ हमेशा ही छोटे पर्दे पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। वहीं अब एकता कपूर नागिन फ्रेंचाइजी के सातवें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि 'नागिन' के सातवें सीजन का प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है। इस प्रोमो वीडियो में ड्रैगन और नागिन के बीच जंग देखने को मिली। लेकिन प्रोमो वीडियो ने जहां कुछ दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाई तो वहीं ज्यादातर दर्शक इसकी खिल्ली उड़ाते नजर आए। उन्होंने ये तक कहा कि प्रोमो वीडियो बिल्कुल कार्टून जैसा लग रहा है।

'नागिन 7' (Naagin 7) के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि आस्था और भक्ति के संगम यानी कुंभ में ड्रैगन तबाही मचाने के लिए आता है। लेकिन वहां नागिन उसका सामना करती है। शो के प्रोमो वीडियो में भी कहा गया, "जिस कुंभ में होता है भक्ति और आस्था का संगम, उसी कुंभ पर करने प्रहार, नागिन के सामने है नया दुश्मन इस बार।" वहीं कलर्स ने इसे इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, "क्या होगा जब होगा आग और जहर का आमना-सामना?" 'नागिन 7' के इस वीडियो पर अभी तक कई लाइक्स आ चुके हैं। लेकिन लोगों ने मेकर्स के नये कॉन्सेप्ट पर उंगली उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

'नागिन 7' (Naagin 7) के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला, "ये क्या हो रहा है, नागिन अब नागिन नहीं लग रहा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अच्छा तो ड्रैगन भारत है डैनी की मौत के बाद।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये तो कार्टून के जैसे लग रहा है।" चौथे यूजर ने लिखा, "इस बार तो कार्टून लग रहा है।" वहीं कुछ यूजर्स ने नागिन के इस नए कॉन्सेप्ट की तारीफ की और लिखा, "ईमानदारी से बताऊं तो अच्छा लगा ये कॉन्सेप्ट। नागिन और ड्रैगन के इस द्वंद का बेसब्री से इंतजार है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article