टीवी मसाला

Naagin 7: खूबसूरती के लिए प्रियंका चाहर चौधरी ने कराई प्लास्टिक सर्जरी! सच बताते हुए बोलीं- सबको हक है...

Naagin 7 Fame Priyanka Chahar Choudhary Open Up On Plastic Surgery Rumros: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों 'नागिन 7' में बतौर पूर्वी नजर आ रही हैं। उन्हें लेकर बीते कई दिनों से लोग दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। लेकिन अब इस मामले पर प्रियंका चाहर चौधरी ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- प्रियंका चाहर चौधरी इंस्टाग्राम

Naagin 7 Fame Priyanka Chahar Choudhary Open Up On Plastic Surgery Rumros: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रियंका चाहर चौधरी 'नागिन 7' के साथ एक बार फिर से टीवी पर वापसी कर चुकी हैं। उनके शो का पहला एपिसोड रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। लेकिन बीते कई दिनों से प्रियंका चाहर चौधरी अपने लुक्स के लिए भी चर्चा में हैं। उनका नया अवतार देख लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया है कि प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। इस मामले पर अब प्रियंका चाहर चौधरी ने चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने ट्रोल्स के जवाब में ये तक कहा कि हर किसी को हक है अपनी सुंदरता बढ़ाने का।

प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने ई-टाइम्स संग बातचीत में प्लास्टिक सर्जरी के दावों पर सच बताया। उन्होंने इस बारे में कहा, "ये सब बहुत लंबे वक्त से हो रहा है। मैं पिछले साल से दवाइयों पर चल रही थी और मुझे एंटीबायोटिक्स के बहुत भारी डोज दिये जा रहे थे। लेकिन बहुत से लोगों को इस बारे में नहीं पता है। इस चीज के कारण मेरा वजन कम हो गया। लेकिन मेरे चेहरे पर सूजन आ गई। तब भी लोगों को लगा कि ये कुछ और ही है। छोटी चीजों के लिए ये ठीक है। हर किसी को अपने लुक्स को निहारने का हक है और ये पूरी तरह से मेरी च्वॉइस है।"

'नागिन 7' एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि अगर वह काजल भी लगा लेती थीं तो भी लोगों को लगता है कि उन्होंने कुछ चेहरे पर किया है। एक्ट्रेस ने कहा, "दोस्तों ये मेरा चेहरा है और इसकी अपनी ही पर्सनालिटी है। ये केवल टचअप और मेकअप है। अगर आप ऐसे मेकअप भी कर लते हैं तो भी लोग कुछ न कुछ कहना शुरू कर देते हैं और ये ठीक नहीं है। परेशानी क्या है? ये आपकी च्वॉइस है, आपका फेस है और ये आप पर ही निर्भर करता है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article