टीवी मसाला

Naagin 7: एकता कपूर का धाकड़ शो ठुकराकर बैठी हैं Nyra Banerjee, वजह बताते हुए बोलीं- मैं कर लेती अगर...

Nyra Banerjee Rejected Naagin 7 Due To This Reason: डेली सोप क्वीन एकता कपूर अपने धमाकेदार शो 'नागिन' के सातवें सीन के साथ छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस नायरा बनर्जी ने बताया है कि वह इस शो को ठुकराकर बैठी हुई हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- कलर्स टीवी, नायरा बनर्जी इंस्टाग्राम

Nyra Banerjee Rejected Naagin 7 Due To This Reason: डेली सोप क्वीन एकता कपूर के अपकमिंग शो 'नागिन 7' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'नागिन 7' का प्रोमो वीडियो भी सामने चुका है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। वहीं दूसरी ओर 'नागिन 7' के लिए अभी तक प्रियंका चाहर चौधरी, नमिक पॉल और डोनल बिष्ट जैसे कई सितारों का नाम सामने आ चुका है। लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने 'नागिन 7' को ठुकराने में जरा भी देर नहीं लगाई थी। इस लिस्ट में अब एक्ट्रेस नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) का नाम भी जुड़ चुका है। उन्होंने हाल ही में फिल्मीज्ञान को दिये इंटरव्यू में जाहिर किया कि वह 'नागिन 7' को ठुकरा चुकी हैं।

नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) से इंटरव्यू में कहा गया कि आप नागिन कर लो प्लीज। इसपर एक्ट्रेस ने छूटते ही कहा, "पॉजिटिव रोल मिलेगा तो कर लूंगी। पॉजिटिव रोल ही करूंगी। मुझे आया था ऑफर नागिन का नेगेटिव रोल के लिए।" इसपर नायरा बनर्जी से सवाल किया गया कि क्या आप नेगेटिव रोल के लिए तैयार नहीं हो। ऐसे में एक्ट्रेस ने कहा, "नहीं मैं नेगेटिव रोल के लिए बिल्कुल भी सहज नहीं हूं।" बता दें कि नायरा बनर्जी अपने करियर में कई सुपरनैचुरल शो कर चुकी हैं। यहां तक कि सीरियल 'पिशाचिनी' में उन्होंने नेगेटिव रोल अदा किया था।

कब रिलीज होगा 'नागिन 7'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एकता कपूर (Ekta Kapoor) का अपकमिंग शो 1 नवंबर को टीवी पर दस्तक दे सकता है। लेकिन अभी तक इस मामले पर एकता कपूर की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। खबरों की मानें तो प्रियंका चाहर चौधरी के अलावा शो के लिए डोनल बिष्ट को भी अप्रोच किया गया था। ऐसे में 'नागिन 7' में लव ट्रायएंगल भी देखने को मिल सकता है।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article