टीवी मसाला

'जब जहर मिलेगा आग से...'- एकता कपूर के Naagin 7 में दिखेगा राक्षस का आतंक, वीडियो देख दर्शकों ने पकड़ा सिर

Naagin 7 Promo Video Makes Viewers Frustrate: टीवी के धमाकेदार शो "नागिन' का सातवां सीजन छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'नागिन 7' का हाल ही में प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें राक्षस की छवि भी नजर आई। लेकिन इस वीडियो को देख दर्शक अपना सिर पकड़े नजर आए।

Image

फोटो क्रेडिट- कलर्स इंस्टाग्राम

Naagin 7 Promo Video Makes Viewers Frustrate: टीवी के धमाकेदार शो 'नागिन' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'नागिन' का अपकमिंग सीजन यानी 'नागिन 7' भी छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। एकता कपूर के इस शो से यूं तो दर्शकों को ढेर सारी उम्मीदें हैं। वहीं लोग 'नागिन 7' (Naagin 7) का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में 'नागिन 7' का एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें अपकमिंग शो की कहानी बेहद अलग नजर आई। इतना ही नहीं, इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद दर्शक अपना सिर पकड़े नजर आए। 'नागिन 7' का ये प्रोमो वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है।

'नागिन 7' (Naagin 7) के प्रोमो वीडियो में एक बड़ी सी फैक्ट्री जैसी कोई जगह दिखाई गई। वहीं इस फैक्ट्री के तहखाने में लाल आंखों वाला राक्षस बंद नजर आया। प्रोमो वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि इस बार शो में नागिन एक राक्षस से पंगा लेती नजर आएगी। वीडियो को साझा करते हुए चैनल ने कैप्शन में लिखा, "जब जहर मिलेगा आग से, दुनिया हिल उठेगी इनके तकरार से।" यूं तो दर्शकों की एक्साइटमेंट 'नागिन 7' के लिए अलग ही स्तर पर थी, लेकिन इस प्रोमो वीडियो ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

'नागिन 7' (Naagin 7) के प्रोमो वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "डिलीट कर दे, रहने दे तू।" दूसरे यूजर ने लिखा, "नागिन है या ड्रैगन।" तीसरे यूजर ने खिल्ली उड़ाते हुए लिखा, "ये सब तो ठीक है, चलो अब 'नागिन 7' का प्रोमो वीडियो दिखाओ।" चौथे यूजर ने लिखा, "फैनपेज द्वारा बनाए गए एडिटेड प्रोमो वीडियो इससे कहीं ज्यादा बेहतर हैं।"

'नागिन 7' में नजर आ सकते हैं ये सितारे

'नागिन 7' (Naagin 7) के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में नमिक पॉल से लेकर पारस कलनावत तक का नाम शामिल है। खबरों की मानें तो शो में प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में दिखाई देंगी। वहीं दूसरी ओर लीड एक्टर के लिए नमिक पॉल का नाम सामने आया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article