टीवी मसाला

Uorfi Javed की तरह अचानक मीडिया पर भड़क पड़ीं बबीता भाभी, Munmun Dutta ने इस बात पर लगा दी क्लास

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 13, 2022, 07:29 AM IST

Munmun Dutta blast on paparazzi: जब मुनमुन मीडिया के साथ बातचीत में व्यस्त थीं, तब अभिनेत्री को पैपराजी से किसी के द्वारा उनके बारे में कुछ भद्दे कमेंट्स करते हुए सुना गया। इसी के बाद मुनमुन को बहुत गुस्सा आ गया।एक्ट्रेस ने पैपराजी को उनके कमेंट्स के लिए जमकर फटकार लगा दी।

Image

munmun dutta

Munmun Dutta blast on paparazzi after urfi javed: मुनमुन दत्ता अपने तल्ख मिजाज के कारण फिलहाल चर्चा में हैं। लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुनमुन दत्ता को बबिता भाभी को रोल निभाते हुए देखा जाता है। इस भूमिका के साथ मुनमुन एक घरेलू नाम बन गई हैं। अब मुनमुन दत्ता ने पैपराजी पर जमकर निशाना साधा है, जिन्होंने कथित तौर पर आईटीए अवार्ड्स 2022 के मौके पर उनके बारे में कुछ परेशान करने वाले कमेंट्स किए थे।

जब मुनमुन मीडिया के साथ बातचीत में व्यस्त थीं, तब अभिनेत्री को पैपराजी से किसी के द्वारा उनके बारे में कुछ भद्दे कमेंट्स करते हुए सुना गया। इसी के बाद मुनमुन को बहुत गुस्सा आ गया। हालांकि मुनमुन ने इसे इतनी आसानी से जानें नहीं दिया। एक्ट्रेस ने पैपराजी को उनके कमेंट्स के लिए जमकर फटकार लगा दी। एक्ट्रेस ने कहा, 'और ये जो पीछे से कमेंट्स करते हैं जो बाद में इनको वीडियो में सुनाई देता है, वो कमेंट करना बंद करें... जो बेहुदा पीछे से कमेंट करते हैं।'

पैपराजी को फटकार लगाने के बाद, मुनमुन ने अवॉर्ड शो के बारे में बात की और बताया कि कैसे वह लंबे समय तक इससे जुड़े रहने पर सम्मानित महसूस कर रही हैं। एक्ट्रेस इस साल भी नामांकित होने से खुश हैं, और सूचित किया कि वह अवॉर्ड सेरेमनी प्रजेंट कर रही हैं।

मुनमुन से पहले उर्फी जावेद ने भी पैपराजी को उनके बोल्ड पहनावे के बारे में नकारात्मक टिप्पणी करने के लिए बुरी तरह से लताड़ लगाई थी। उर्फी ने मीडिया को चेतावनी दी कि अगर वे इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी करना चाहते हैं, तो वे ऐसा अपनी मां, बहनों और गर्लफ्रेंड के लिए कर सकते हैं, लेकिन उनके लिए नहीं...।

आपको बताते चलें इसी बीच, ऐसी खबरें आई हैं कि मुनमुन तारक मेहता शो छोड़ने की योजना बना रही हैं। ऐसी अफवाहें थीं कि अभिनेत्री बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में भाग लेना चाहती थीं क्योंकि वह विवादास्पद रियलिटी शो की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article