Top 7 TV Gossips: मुनव्वर ने शो रद्द होने पर तोड़ी चुप्पी, BB 12 के इस कंटेंट्स की 12 रिब्स में हुआ फ्रैक्चर

Top 7 TV Gossips 18 Arpil, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां मुनव्वर फारूकी ने शो रद्द होने पर चुप्पी तोड़ी है। वहीं 'बिग बॉस 12' के शिवाशीष मिश्रा ने हेल्थ अपडेट दिया है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Apr 18 2026, 20:38 IST
18 अप्रैल से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

18 अप्रैल से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 18 Arpil, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। छोटे पर्दे के कई सितारे ऐसे हैं जो लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस लिस्ट में मुनव्वर फारूकी से लेकर शिवाशीष मिश्रा तक का नाम शामिल है। जहां मुनव्वर फारूकी ने शो रद्द होने पर चुप्पी तोड़ी है। वहीं 'बिग बॉस 12' के शिवाशीष मिश्रा ने हेल्थ अपडेट दिया है। वहीं जैस्मिन भसीन को 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए अप्रोच किया गया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी इन बड़ी खबरों पर-

वेकेशन मोड में नजर आईं जन्नत जुबैरImage Credit : Instagram02 / 08

वेकेशन मोड में नजर आईं जन्नत जुबैर

​जन्नत जुबैर ने हाल ही में अपनी वेकेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनके चेहरे पर खुशी देखने लायक रही। जन्नत जुबैर ने फोटोज शेयर कर लिखा, "जब खुद पे हो यकीन तो जिंदगी हसीन।"​

शो रद्द होने पर मुनव्वर फारूकी ने तोड़ी चुप्पीImage Credit : Instagram03 / 08

शो रद्द होने पर मुनव्वर फारूकी ने तोड़ी चुप्पी

​मुनव्वर फारूकी का बेंगलुरू में होने वाला शो रद्द हो चुका है। खबरों की मानें तो हिंदू संगठन ने इस शो को रद्द करने की मांग की थी। लेकिन अब इस मामले पर इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर मुनव्वर फारूकी ने सच जाहिर किया है। मुनव्वर फारूकी ने लिखा, "प्राधिकरण द्वारा जारी की गई ट्राफिक एडवाइजरी के मुताबिक, आज का शो अगले सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। हमारा स्टैंड-अप वेन्यू एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास है, जहां आज आईपीएल मैच होने वाला है। हेवी ट्राफिक के कारण, हर किसी की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी का पालन कर रहे हैं। हमने शो को नई डेट के लिए बढ़ा दिया है।"​

मलयालम टीवी एक्टर सिद्धार्थ वेणुगोपाल का हुआ निधनImage Credit : Instagram04 / 08

मलयालम टीवी एक्टर सिद्धार्थ वेणुगोपाल का हुआ निधन

​मलयालम टीवी एक्टर सिद्धार्थ वेणुगोपाल का 41 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि सिद्धार्थ वेणुगोपाल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।​

असित मोदी ने दिया उर्वशी ढोलकिया को करारा जवाबImage Credit : Instagram05 / 08

असित मोदी ने दिया उर्वशी ढोलकिया को करारा जवाब

​उर्वशी ढोलकिया ने जुहू में अपने गर के पास एक कंस्ट्रक्शन साइट का आधीरात का वीडियो साझा कर उसे 'डरावना मंजर' बताया था, साथ ही दावा किया था कि ये प्रॉपर्टी असित कुमार मोदी की है। वहीं अब इस मामले पर असित कुमार मोदी ने कहा, "मेरा इस प्रॉपर्टी के साथ कोई नाता नहीं है और ये मामला मेरी चिंता का विषय नहीं है।"​

शिवाशीष मिश्रा ने दिया हेल्थ अपडेटImage Credit : Instagram06 / 08

शिवाशीष मिश्रा ने दिया हेल्थ अपडेट

​'बिग बॉस 12' के कंटेस्टेंट शिवाशीष मिश्रा का पिछले महीने भयंकर कार एक्सीडेंट हुआ था। वहीं अब शिवाशीष ने हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, "भोलेनाथ सब ठीक करते हैं। तो मेरी 12 पसलियों में फ्रैक्चर के बाद, 29 टांके और 5 सर्जरी हुई। मैं अभी भी एक महीने से अस्पताल में ही हूं। लेकिन अब खतरे से बाहर हूं।"​

सुनीता आहूजा संग कृष्णा-कश्मीरा के रीयूनियन पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पीImage Credit : Instagram07 / 08

सुनीता आहूजा संग कृष्णा-कश्मीरा के रीयूनियन पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी

​गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और कृष्णा-कश्मीरा के बीच सालों पुरानी दरार भर चुकी है। तीनों का 'लाफ्टर शेफ्स 3' पर रीयूनियन हुआ। इस बारे में आरती सिंह ने कहा, "दो साल पहले माफी हो गई होती तो मामी मेरी शादी में आ जातीं, तो मुझे और ज्यादा खुशी होती। लेकिन कोई बात नहीं, अभी तो जिंदगी जश्न ही है, तो मामी आगे और कार्यक्रमों में आएंगी।"​

'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगी जैस्मिन भसीनImage Credit : Instagram08 / 08

'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगी जैस्मिन भसीन

​जैस्मिन भसीन को लेकर खबर आ रही है कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए अप्रोच की गई हैं। बता दें कि जैस्मिन भसीन पहले भी सीजन 9 का हिस्सा रह चुकी हैं। लेकिन इस बार वह शो में दोबारा नजर आएंगी या नहीं, इससे पर्दा उठना बाकी है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!