टीवी मसाला

Lock Upp 2 की कंफर्म कंटेस्टेंट बनीं Shivangi Joshi? मासूमियत छोड़ जेल में घमासान करेंगी एक्ट्रेस

Shivangi Joshi In Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 का काउंट डाउन शुरू हो गया है और कंटेस्टेंट्स के नाम आने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में एक और नाम सामने आया है, जो शिवांगी जोशी का है।

Image

shivangi joshi in lock upp 2 (photo credit- instagram)

Shivangi Joshi In Lock Upp 2: रियलिटी शो की दुनिया में हंगामा मचाने के लिए लॉकअप के सीजन 2 का ऐलान हो गया है। करीब चार बाद एकता कपूर का ये शो लौट रहा है और इस बार नए तेवर के साथ एकता कपूर अपने शो को लेकर आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर लॉकअप 2 (Lock Upp 2) स्ट्रीम होने वाला है और शो के लिए मेकर्स ने सारी तैयारियां भी कर ली है। सामने आए प्रोमो में खुलासा हो गया है कि इस बार दो जेलर होंगे और अब शो की नई कंटेस्टेंट का भी खुलासा हो गया है, जो शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) है। लॉकअप 2 के जरिए शिवांगी जोशी रियलिटी शो की दुनिया में सबकी बैंड बजाने आ रही हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Hunar Ali और मयंक गांधी का शादी के 9 साल बाद हुआ तलाक, सेट पर फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस)

शिवांगी जोशी की लॉकअप 2 में होगी एंट्री?

शिवांगी जोशी टीवी की मासूम और चुलबुली एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो कॉन्ट्रोवर्सी से चार कदम ही रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर का भी इस्तेमाल सिर्फ फोटोज और वीडियोज शेयर करने के लिए करती हैं, लेकिन अब शिवांगी जोशी अपने करियर में कुछ नया करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिावंगी जोशी टीवी शो से थोड़ा से ब्रेक लेकर रियलिटी शो लॉकअप 2 में आ रही हैं। दावा है कि शिवांगी इस शो की कंफर्म कंटेस्टेंट बन गई हैं और वह इस शो में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और एक्साइटेड भी हैं। हालांकि, एक्ट्रेस और मेकर्स की तरफ से इस एंट्री पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन शिवांगी के फैंस एक्ट्रेस को रियलिटीज शोज में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मर्डर और तलाक देख कांप गईं Kanchi Singh, 30 साल की उम्र में शादी से किया इनकार; परिवार ने दिया ऐसा रिएक्शन)
lock upp 2

lock upp 2 (photo credit- instagram)

    सुनीता आहूजा का नाम आ चुका है सामने

    बता दैं कि लॉकअप 2 के लिए सुनीता आहूजा का नाम सामने आ चुका है। दावा है कि वह भी इस शो में एंट्री कर सकती हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट्स का नाम कंफर्म नहीं हुआ है।

    कब से शुरू होगा शो

    बताते चले कि लॉकअप 2 नेटफ्लिक्स पर 27 जून से धमाका करने वाला है। इस शो में दो जेलर होंगे। फराह खान और रितेश देशमुख शो में कंटेस्टेंट्स की बैंड बजाते हुए नजर आने वाले हैं और इस बार जेल में एक साथ 14 सेलेब्स बंद होने वाले हैं। ये शो पूरे 6 हफ्ते चलने वाला है।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article