Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान और अभिरा पोद्दार हाउस छोड़ चुके हैं और दोनों मिलकर अपनी बिखरी हुई दुनिया को संभालने में लगे हुए हैं। अभिरा को डॉक्टर से पता चलता है कि अरमान के इलाज में 15 लाख की जरूरत है और अरमान से भी ज्यादा काम करवाना नहीं है।इस वजह से अभिरा को टेंशन हो जाती है। दूसरी तरफ मायरा और मुक्ति जानना चाहते हैं कि पोद्दार हाउस में अरमान और अभिरा के साथ क्या हुआ है? लेकिन कोई उन्हें कुछ नहीं बताता है। अब लेटेस्ट एपीसोड में अरमान और अभिरा के सामने मायरा मुक्ति की भड़ास निकलेगी। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा।
शो में दिखाया जाएगा कि पोद्दार हाउस में कावेरी पोद्दार अकेले कुछ कम कर रही होती है और दादी सा को अभिरा अरमान की याद आती है। वो अचानक ही दोनों को आवाज दे देती है और फिर उन्हें दोनों की याद आती है। दादी आ अरमान और अभिरा के साथ बिताए पलों को याद करती है।
इसके बाद दिखाया जाएगा कि अभिरा और अरमान के घर में लाइट चली जाती है और मायरा मुक्ति अपना प्रोजेक्ट नहीं बना पाती। इतना ही नहीं, मायरा और मुक्ति परेशान होने कहती है, जिस वजह से दोनों की छोटे घर की बुराई करती है। इस मौकर पर वो बार बार पोद्दार हाउस को याद करती है।
इसके बाद शो में देखने के लिए मिलेगा कि अरमान और अभिरा, मायरा मुक्ति की बातें सुनकर उदास हो जाते हैं। इसके बार अभिरा अरमान की दवा लेने जाती है, जिसमें नींद की दवा भी होती है। अभिरा को डॉक्टर से पता चलता है कि अरमान को नींद की दवा देना जरूरी है, वरना दिक्कत हो जाएगी।
शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा अरमान को आराम करने के लिए बोलती है तो अरमान भड़क जाता है। वो अपनी वाइफ को बोलता है कि वह उसे थोड़ा काम करने दे ताकि उसे नॉर्मल फील हो। इसके बाद अभिरा उसे थोड़ा शांत करती है।
अरमाना अभिरा से दवा के बारे में पूछता है और फिर उसे चेक करने पर पता चलता है कि इसमें नींद की भी दवा है।अरमाना लेने से मना कर देता है और फिर अभिरा उसे खाने में मिलाकर दे देती है। अभिरा को काफी बुरा लगता है।
इसके बाद दिखाया जाएगा कि सुबह अभिरा सारे काम निपटा लेती है और फिर अरमान थोड़ा रोमांटिक होने की कोशिश करता है। तब मायरा मुक्ति वहां आ जाती है। इस मौके पर अभिरा मायरा मुक्ति को घर के बाकी कम सीखने के लिए कहती है, जिसमें डस्टिंग और कारपेंटर के काम है।
शो के आखिर में दिखाया जाएगा कि अभिरा सुबह भी अरमान को नींद की दवा दे देगी। वो कॉफी में नींद की दवा डाल कर देगी। इस वजह से अरमान केस के लिए लेट हो जाएगा।