टीवी मसाला

पहलगाम में हुए आतंकी हमले से शोक में डूबीं रुपाली गांगुली, भड़के मुनव्वर फारूकी बोले- ढूंढो उन्हें और फांसी दो...

Pahalgam Terrorist Attack Munawar Faruqui To Rupali Ganguly Condemn Act: पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस हमले को लेकर जहां मुनव्वर फारूकी ने दोषियों की फांसी की मांग की है। वहीं दूसरी ओर रुपाली गांगुली ने भी पोस्ट शेयर कर इसपर रिएक्शन दिया है।

Image

पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर मुनव्वर फारूकी और रुपाली गांगुली ने दिया रिएक्शन

Pahalgam Terrorist Attack Munawar Faruqui To Rupali Ganguly Condemn Act: जम्मू और कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल पहलगाम में बीते दिन हुए आतंकी हमले ने सबको झकझोर कर रख दिया है। आतंकी हमले में 27 से 28 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं 12 लोग मामले में घायल बताए जा रहे हैं। इस आतंकी हमले को लेकर बॉलीवुड स्टार्स ने नाराजगी जाहिर की। अक्षय कुमार से लेकर विक्की कौशल और निम्रत कौर जैसे कई सितारों ने हमले की कड़ी निंदा की और पीड़ितों के प्रति सांत्वना जाहिर की। वहीं अब इस मामले पर 'बिग बॉस 17' विजेता मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने घटना के दोषियों की फांसी की मांग की है।

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े अपडेट पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इमोजी शेयर करते हुए लिखा, "ढूंढो उन्हें और फांसी दो।" मुनव्वर फारूकी के अलावा रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर स्टोरी शेयर की है। 'अनुपमा' एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा, "पहलगाम हमले में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के लिए प्रार्थना कर रही हूं। ये खबर वाकई में दिल तोड़ने वाली है।"

पहलगाम हमले की निंदा करने वाले टीवी स्टार्स यहीं नहीं रुके। आसिम रियाज (Asim Riaz) ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट शेयर किया। उन्होंने कश्मीर की घाटी को आतंक से भयभीत करने के लिए नाराजगी जाहिर की। एक्टर ने लिखा, "खूबसूरती की घाटी अब डर के माहौल में बदल गई है। आज कश्मीर रो रहा है और हम सब भी। आतंक ने जिंदगियां, शांति और भविष्य छीन लिया है। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं और उन लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं जो इस हमले में बाल-बाल बचे हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article