टीवी मसाला

मुनव्वर फारुकी ने खुद को दिया शाहरुख खान की 'फर्स्ट कॉपी' का टैग, लोगों ने उड़ाई कॉमेडियन की खिल्ली

Munawar Faruqui Trolled: रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' विनर मुनव्वर फारुकी की पहली वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' रिलीज हो चुकी है। ऐसे में एक प्रोमोशनल इंटरव्यू में मुनव्वर से पूछा गया कि वो किस बॉलीवुड एक्टर की फर्स्ट कॉपी है तो उन्होंने शाहरुख खान का नाम लिया लेकिन ये उनपर ही भारी पड़ गया लेकिन कैसे जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Munawar Faruqui Trolled

Munawar Faruqui Trolled: स्टैंडअप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 13' विनर मुनव्वर फारुकी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। 20 जून को मुनव्वर की पहली वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' रिलीज हुई जिसे देख फैंस काफी इंप्रेस हैं। मुनव्वर अपनी पहली वेब सीरीज को इस समय जोरों शोरों से प्रोमोट कर रहे हैं। इस दौरान मुनव्वर से पूछा गया कि वो खुद को किसी 'फर्स्ट कॉपी' मानते हैं? बिना देरी किये उन्होंने शाहरुख खान का नाम दे डाला। मुनव्वर का जवाब सुन फैंस ने उन्हे ट्रोल करना शुरू कर दिया जानिए पूरी स्टोरी इस रिपोर्ट में।

बॉलीवुड ब्बल से बातचीत करते हुए मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने खुद को शाहरुख खान की फर्स्ट कॉपी बताया। मुनव्वर कहते हैं 'अगर मेरी किसी से तुलना करनी है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं। मैं खुद को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फर्स्ट कॉपी कहना चाहूँगा। मुझे बहुत अच्छा लगेगा अगर लोग उनसे मेरी तुलना करते हैं तो।' स्टैंडअप कॉमेडियन का ये जवाब सुन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई यूजर ने मुनव्वर के जवाब को शाहरुख खान की बेइज्जती मानी। लोगों ने कई मीम्स बनाकर भी मुनव्वर का मजाक उड़ाया।

मुनव्वर फारुकी की वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' (First Copy) को दर्शक एमजोन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। जल्द ही 'बिग बॉस 13' विनर मुनव्वर फारुकी अपनी बेगम महजबीन कोटवाला संग कलर्स टीवी के नए रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आएंगे। पहली बार मुनव्वर अपनी पत्नी संग स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article