टीवी मसाला

Urfi Javed को रेस्टोरेंट वालों ने बिना खाना खिलाए ही भगाया, अदाकारा ने यूं उतारा गुस्सा

Urfi Javed denied entry in restaurant: टीवी अदाकारा उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बताया है कि मुंबई के एक रेस्टोरेंट में उन्हें एंट्री नहीं मिली। अदाकारा ने रेस्टोरेंट वालों पर यह आरोप लगाया है कि उन्हें उनके कपड़ों की वजह से रेस्टोरेंट वालों ने एंट्री नहीं दी, जो गलत है।

Image

Urfi Javed को रेस्टोरेंट वालों ने बिना खाना खिलाए ही भगाया

Urfi Javed denied entry in restaurant: टीवी अदाकारा उर्फी जावेद अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं, जिन्हें देखकर फैंस की सांसें बढ़ जाती हैं। उनकी बोल्डनेस के सामने इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी अदाकाराएं फेल हैं। उर्फी जावेद को उनकी ड्रेसेस की वजह से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई है लेकिन अदाकारा ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि इन बोल्ड ड्रेसेस की वजह से एक दिन उन्हें रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं दी जाएगी। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। अदाकारा उर्फी जावेद को उनकी ड्रेसिंग सेंस की वजह से एक रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं मिली है। आइए आपको पूरा किस्सा बताते हैं...

उर्फी जावेद को नहीं मिली मुंबई के रेस्टोरेंट में एंट्री

टीवी अदाकारा उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें मुंबई के एक रेस्टोरेंट ने एंट्री देने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया क्योंकि रेस्टोरेंट मालिक को उनके कपड़ों से दिक्कत है। उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'क्या ये 21वीं सदी की मुंबई है। मुझे आज रेस्टोरेंट में एंट्री देने से मनाकर दिया गया। इसमें कोई बुरी बात नहीं है कि आप मेरी फैशन चॉइस से सहमत नहीं हैं लेकिन इसे स्वीकार तो करिए। मुझे इस कारण बुरी तरह से ट्रीट न करिए। आप इस बात को स्वीकार करें लेकिन मुझे बकवास एक्सक्यूज न दें।'

Urfi Javed को रेस्टोरेंट वालों ने बिना खाना खिलाए ही भगाया

Urfi Javed को रेस्टोरेंट वालों ने बिना खाना खिलाए ही भगाया

उर्फी जावेद को मिल रहा है फैंस का सपोर्ट

अदाकारा उर्फी जावेद को फैंस का लगातार सपोर्ट मिल रहा है। लोग उर्फी के सपोर्ट में कमेंट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि रेस्टोरेंट वालों को उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था। फैंस उर्फी के पक्ष में खड़े हुए हैं और रेस्टोरेंट वालों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article