Mukesh Khanna Slams Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: बॉलीवुड के दिग्गज और महान एक्टर मुकेश खन्ना, जो हमेशा से अपने बोल्ड अंदाज के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ने शक्तिमान से लेकर काफी सारे शो किए हैं। लोग उनकी बेबाकी के लिए उन्हें बेहद पसंद करते हैं। मुकेश खन्ना ने हाल ही में एकता कपूर और उनके शो के बारे में काफी कुछ बातें बोली हैं। एक्टर ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में महिलाओं की नकारात्मक छवि दिखाने के लिए प्रोड्यूसर एकता कपूर को आड़े हाथों लिया।
अभी हाल ही में मुकेश खन्ना(Mukesh Khanna) ने फिल्मी ज्ञान को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने एकता कपूर की काफी आलोचना की। एक्टर ने इंटरव्यू के दौरान कहा, "आपका क्या एटीट्यूड है? आपको फिक्र नहीं है कि आप नैतिकता की ऐसी तेसी कर रहे हो। आप 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे शोज लाते हो , जिसमें 6 औरतें झुमका, बिंदी लगाकर बोलती हैं, "देखती हूं तुम्हारी शादी कैसे होगी"। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को इतना स्वार्थी दिखाया जाता है, लेकिन हमारे भारत में असल जिंदगी में महिलाएं ऐसी बिल्कुल भी नहीं होतीं। हालांकि फिर भी इस शो को इतनी लोकप्रियता मिल रही है।
आपको बताते चलें कि एकता कपूर का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) का सीजन 2 आ चुका है। सीरियल के काफी सारे एपिसोड आ चुके हैं और पहले की तरह इस बार भी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' लोगों के दिलों-दिमाग में कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। हालांकि जहां पहले सप्ताह में शो ने टीआरपी में नंबर 1 पर जगह बनाई थी तो वहीं अपने दूसरे हफ्ते में सीरियल चौथे नंबर पर लुढ़का नजर आया।
