टीवी मसाला

Molkki 2 टीवी सीरियल महीनेभर में हो रहा OFF AIR, Ekta Kapoor और चैनल के बीच हुआ पंगा?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 14, 2023, 02:37 PM IST

Molkki 2 TV Serial Going OFF AIR Due To Ekta Kapoor CLASH?: टीवी सीरियल 'मोलक्की: रिश्तों की अग्निपरीक्षा' सुर्खियों में हैं। ये शो अभी 13 फरवरी को ही शुरू हुआ था और अब एकता कपूर का ये सीरियल एक महीने में ही बंद होने की कगार पर पहुंच गया है।

Image

Molkki 2 TV Show

Molkki 2 Off Air Due to clashes between channel and production?: छोटे परदे से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कलर्स चैनल ने मोलक्की-2 को बंद करने का फैसला किया है। जी हां, आपने सही पढ़ा! यह शो, जिसे अंकित गुप्ता-गौतम विग स्टारर जुनूनियत और करण कुंद्रा, रीम शेख, गशमीर महाजनी के सीरियल तेरे इश्क में घायल के साथ लॉन्च किया गया था, अब इस सप्ताह सीरियल दर्शकों को अलविदा कहेगा। आशीष कपूर और विधि यादव का टीवी सीरियल मोलक्की एक महीने में ही बंद हो जाएगा।

कलर्स पर आने वाला सीरियल 'मोलक्की: रिश्तों की अग्निपरीक्षा', जो कि अभी 13 फरवरी को ही शुरू हुआ था और एक महीने में ही अब बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। 'मोलक्की: रिश्तों की अग्निपरीक्षा' का पहला सीजन काफी अच्छा रहा था। लोगों ने उसकी कहानी को खूब पसंद किया था। शायद इसी वजह से इसको नए कलेवर के साथ पर्दे पर उतारा गया। 13 फरवरी को ऑन एयर हुए इस सीरीयल को महीनेभर में ही बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 12 मार्च को इसका आखिरी एपिसोड शूट हुआ है। सेट से मिली ताजा जानकारी ने सभी को हैरान कर दिया है।

एकता कपूर और चैनल के बीच तकरार!

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कलर्स चैनल और एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के बीच काफी क्लैश हो रहा है। प्रोडक्शन हाउस ने चैनल से और बजट मांगा। हालांकि, बाद में GEC ने रातोंरात निर्णय में वापस लेने का फैसला किया, ऐसा रिपोर्ट में कहा गया है।

नेटवर्क से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'शो को इसकी कम रेटिंग के कारण बंद कर दिया गया है, यह प्रोग्रामिंग में बदलाव के कारण भी है।' एक अन्य सूत्र का कहना है, 'चैनल और प्रोडक्शन हाउस के बीच कई बार झड़पें हुई हैं। चैनल पर वर्तमान में पांच शो ऑन एयर हैं और एक और लाइन अप है। इसके अलावा, प्रोडक्शन हाउस नेटवर्क से और बजट मांग रहा था। इसीलिए रातोंरात निर्णय ले लिया गया।'

कलाकारों और क्रू मेंबर्स ने पहले ही शूटिंग पूरी कर ली है और मोलक्की-2 का आखिरी एपिसोड इस सप्ताह के अंत में प्रसारित होगा। सीरियल की स्टारकास्ट इस फैसले से नाराज है क्योंकि उन्होंने शो के इतनी जल्दी बंद होने की कभी उम्मीद नहीं की थी।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article