टीवी मसाला

10 मिलियन वोट मिलने के बाद भी MC Stan के साथ हुआ धोखा, फिक्स Bigg Boss 16 Winner की खुली पोल?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 12, 2023, 10:51 PM IST

mc stan fans share bigg boss 16 Fix winner screenshot: बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है। कई प्रशंसकों को लगता है कि कलर्स का चेहरा ही हमेशा बिग बॉस की ट्रॉफी जीतता है। इसे लेकर कई दिनों से सोशल मीडिया यूजर्स की बहस चल रही है और वो अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Image

MC Stan

bigg boss 16 Fix winner screenshot!: बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है। बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में फैन्स अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीतते हुए देखना चाहते हैं। इस सीजन में बिग बॉस में दो अंडरडॉग एमसी स्टेन और शिव ठाकरे की शानदार जर्नी देखने को मिली, जिन्होंने शो के दौरान एक बड़ा फैन बेस बनाया है। लेकिन लंबे टाइम से ये कहा जा रहा है कि प्रियंका चाहर चौधरी ही ट्रॉफी लेकर निकलने वाली हैं। कई प्रशंसकों को लगता है कि कलर्स का चेहरा ही हमेशा बिग बॉस की ट्रॉफी जीतता है। इसे लेकर कई दिनों से सोशल मीडिया यूजर्स की बहस चल रही है और वो अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

इस बार एमसी स्टेन और शिव ठाकरे को जनता का तगड़ा समर्थन मिला है और कई लोग उनके लिए वोटिंग कर रहे हैं। इसी बीच रैपर एमसी स्टैन के कुछ फैन क्लब दावा कर रहे हैं कि उन्हें 1 करोड़ वोट मिले हैं। देसी हिप हॉप बहुत बड़ा समुदाय है और लगभग हर बड़े चेहरे ने लोगों से अल्ताफ तड़वी उर्फ एमसी स्टेन को वोट देने का आग्रह किया है। प्रशंसकों द्वारा दावा किया जा रहा है कि उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले हैं फिर भी वो शो के विजेता नहीं बनेंगे। चौंकाने वाली बात यह है कि एक व्यक्ति का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जो कि एंडेमोल शाइन इंडिया का कथित कर्मचारी है। यहां देखें ट्वीट...

जांच करने पर सामने आया है कि इस शख्स के अकाउंट नवंबर 2022 में बनाया गया था। ऐसा लगता है कि यह रैपर का फैन अकाउंट है! बिग बॉस 13 के फैंस को याद होगा कि कैसे फेरिहा नाम के एक ट्विटर अकाउंट ने दावा किया था कि सिद्धार्थ शुक्ला फिक्स विनर थे। उस शख्स ने कहा था कि आसीम रियाज को सबसे ज्यादा वोट मिलने के बावजूद चैनल ने यह सब पहले से प्लान किया हुआ था। ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। आपको बताते चलें एमसी स्टेन ने अपने अनोखे सफर से खूब सारे नए प्रशंसक बनाए हैं। यहां तक कि अगर वह उपविजेता बनकर उभरते हैं तो यह उनके करियर के लिए बेहद अच्छा होगा!

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article