टीवी मसाला

Jay Bhanushali संग रिश्ता खत्म करने के बाद Mahhi Vij ने शेयर की पोस्ट, बोलीं- बहुत निराश होगे अगर...

Mahhi Vij Cryptic Post After Separation From Jay Bhanushali: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माही विज और एक्टर जय भानुशाली का तलाक हो गया है। दोनों ने शादी के 15 सालों बाद अपनी-अपनी राहें अलग कर ली हैं। वहीं तलाक के ऐलान के बाद माही विज ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है।

Image

फोटो क्रेडिट- जय भानुशाली, माही विज इंस्टाग्राम

Mahhi Vij Cryptic Post After Separation From Jay Bhanushali: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माही विज और एक्टर जय भानुशाली का 15 साल पुराना रिश्ता खत्म हो चुका है। माही विज और जय भानुशाली ने बीते दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात का ऐलान किया। जय भानुशाली और माही विज ने अपनी पोस्ट में बताया कि वे जिंदगी नाम के सफर से अपनी राहें हमेशा के लिए अलग कर रहे हैं। लेकिन भविष्य में दोनों को एक-दूजे का साथ जरूर मिलेगा। माही विज और जय भानुशाली (Jay Bhanushali) ने पोस्ट में ये भी कहा कि वे अपने बच्चों की खातिर जो बन पड़ेगा, वो करने की कोशिश करेंगे और एक-दूजे के दोस्त रहेंगे। वहीं तलाक के बाद माही विज (Mahhi Vij) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की हैं, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई हैं।

माही विज (Mahhi Vij) की इंस्टाग्राम स्टोरी काफी चर्चा में बनी हुई है। तलाक के ऐलान के बाद माही विज ने दो क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कीं। इसमें से पहली पोस्ट में लिखा नजर आया, "वो कारण बनो, जिससे लोग खूबसूरत सोल, उदार हृदय और अच्छी ऊर्जा में विश्वास करें। कभी भी अच्छा इंसान बनना बंद मत करना।" वहीं माही विज की दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा दिखाई दिया, "आप बहुत निराश होने वाले हो अगर आपको लगता है कि लोग आपके लिए वो करेंगे जो आपने उनके लिए किया है।"

mahhi vij

फोटो क्रेडिट- माही विज इंस्टाग्राम

बता दें कि माही विज (Mahhi Vij) और जय भानुशाली (Jay Bhanushali) ने सेपरेशन से जुड़ी स्टोरी में ये भी साफ किया था कि उनकी इस कहानी में कोई भी विलेन नहीं है, साथ ही न कोई नकारात्मक कारण है। माही विज और जय भानुशाली ने साल 2011 में शादी रचाई थी। वहीं शादी के 9 सालों बाद जय भानुशाली और माही विज एक बेटी के मम्मी-पापा बने, जिसका नाम दोनों ने तारा रखा था। जय और माही को लेकर बीते साल भी तलाक की खबरें आई तीं, लेकिन एक्ट्रेस ने इन खबरों को पूरी तरह से गलत बताया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article