टीवी मसाला

Mahhi Vij ने अचानक लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, पोस्ट शेयर कर बोलीं- कुछ पता नहीं कब तक...

Mahhi Vij Announces Break From Social Media: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब दिल जीता है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से ब्रेक का ऐलान किया है।

Image

माही विज ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Mahhi Vij Announces Break From Social Media: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। माही विज को आखिरी बार सीरियल 'सहर होने को है' में देखा गया था। हालांकि शो में उनका किरदार खत्म हो चुका है। माही विज को लेकर खबर थी कि वह जल्द ही 'लॉकअप 2' में नजर आने वाली हैं। लेकिन माही विज ने इन खबरों को भी खारिज कर दिया। वहीं अब माही विज (Mahhi Vij) ने सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर बताया कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक इसकी वजह साझा नहीं की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: रितेश-फराह के शो में कैद होंगी Mahhi Vij? अटकलों पर बोलीं- मुझे ऑफर मिला था और...

    माही विज (Mahhi Vij) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा, "कुछ वक्त के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं, पता नहीं कब तक। हां जब तक मुझे अपने काम से जुड़ा कुछ पोस्ट न करना पड़े। दुआ में याद रखना।" माही विज ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की वजह साझा नहीं की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट बीते दो दिन पहले की थी, जिसमें उन्होंने दुबई की तस्वीरें साझा कीं। वहीं इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्ट्रेस ने मुंबई की बारिश की झलक दिखाई। बता दें कि माही अपना पूरा वक्त बच्चों के साथ बिता रही हैं। उन्हें अक्सर बच्चों के साथ फोटोज और वीडियोज पोस्ट करते देखा जाता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: तलाक की खबरों को रौंदकर जय भानुशाली ने किया माही विज का सपोर्ट, टीवी पर कमबैक के लिए दी बधाई
      Mahhi Vij ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक

      Mahhi Vij ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक

      इसी साल हुआ था माही विज का तलाक

      माही विज (Mahhi Vij) और जय भानुशाली ने इसी साल 4 जनवरी को अपने तलाक का ऐलान किया था। दोनों ने पोस्ट शेयर कर बताया था कि वे अलग हो रहे हैं। हालांकि आगे चलकर भी वे एक-दूजे के दोस्त रहेंगे। अभी भी अक्सर माही विज और जय भानुशाली को एक-दूजे का सपोर्ट करते देखा जाता है। दोनों ही एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट्स करते हुए भी नजर आते हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article