टीवी मसाला

Kasautii Zindagii Kay फेम महेश पांडे ठगी के मामले में गिरफ्तार, प्रोड्युसर को लगाया था 2.65 करोड़ का चूना

Mahesh Pandey Of Kasautii Zindagii Kay Arrested For Duping Producer: टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' के स्क्रिप्टराइटर महेश पांडे को प्रोड्युसर को ठगने के लिए गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि महेश पांडे ने करीिब 2.65 करोड़ रुपये की ठगी की थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Image

महेश पांडे हुए गिरफ्तार

Mahesh Pandey Of Kasautii Zindagii Kay Arrested For Duping Producer: टीवी की दुनिया के मशहूर प्रोड्युसर और स्क्रिप्ट राइटर महेश पांडे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि महेश पांडे ने 2.65 करोड़ रुपये की ठगी की है, जिसके कारण उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंबोली पुलिस ने महेश पांडे (Mahesh Pandey) की गिरफ्तारी की पुष्टि भी की है। उनके खिलाफ जतिन सेठी ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिन्होंने महेश पांडे को करोड़ों रुपये का लोन दिया था। बता दें कि महेश पांडे (Mahesh Pandey) को 'कसौटी जिंदगी' की के लिए खूब जाना जाता है।

महेश पांडे (Mahesh Pandey) के बारे में बात करते हुए एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने कहा, "उन्हें जतिन सेठी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उनका आरोप है कि उन्होंने महेश पांडे को 2.65 करोड़ रुपये का लोन दिया था और महेश पांडे ने उनसे वादा भी किया था कि हाथ में पैसे आते ही वह उन्हें लौटा देंगे। लेकिन महेश पांडे ने उनके पैसे नहीं चुकाए।" पुलिस अधिकारी ने महेश पांडे के सिलसिले में आगे कहा, "हमने उन्हें गिरफ्तार किया और वो दो दिन तक पुलिस स्टेशन में रहे भी थे। अब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।"

महेश पांडे (Mahesh Pandey) की गिरफ्तारी के बारे में बात करते हुए वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि उनके साथ-साथ उनकी पत्नी मधु महेश पांडे और परिवार के दूसरे सदस्यों के खिलाफ IPC की धारा 406 और 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस मीरा देओस्थले ने भी महेश पांडे पर उनकी मेहनत की कमाई न चुकाने का आरोप लगाया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article