टीवी मसाला

Exclusive: मीरा देओस्थले के सपोर्ट में आईं सोनल वेंगुरलेकर, खोला प्रोड्यूसर महेश पांडे का सारा काला चिट्ठा

Sonal comes forward to support Meera Deosthale: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस मीरा देओस्थले हाल ही में काफी सुर्खियों में आ गईं। उन्होंने 'विद्या' प्रोड्यूसर महेश पांडे पर फीस न चुकाने का आरोप लगाया था। इस मामले में अब सोनल वेंगुरलेकर ने भी उनका समर्थन किया है। आइए आपको इस पूरे मामले के बारे में जानकारी देते हैं...

Image

सोनल वेंगुरलेकर ने खोली महेश पांडे की पोल

Sonal comes forward to support Meera Deosthale: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस मीरा देओस्थले अपने बयान को लेकर काफी सुर्खियों में आ गई थीं। उन्होंने 'विद्या' प्रोड्यूसर महेश पांडे पर आरोप लगाया था कि साल 2020 में शो बंद होने के बाद भी मेकर्स ने अभी तक उनकी फीस नहीं चुकाई है। हालांकि महेश पांडे ने मीरा देओस्थले (Meera Deosthale) के इन आरोपों को झूठा करार दिया। लेकिन अब एक्ट्रेस सोनल वेंगुरलेकर (Sonal Vengurlekar) ने भी मीरा देओस्थले का सपोर्ट किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने टाइम्स नाउ को दिये इंटरव्यू में महेश पांडे की पोल भी खोली।

सोनल वेंगुरलेकर (Sonal Vengurlekar) ने बताया कि उनका शो 'ये वादा रहा' महेश पांडे के ही साथ था, जिसमें वह पहली बार लीड एक्ट्रेस बनी थीं। इस शो के बाद उन्होंने 'गुप्ता ब्रदर्स' भी महेश पांडे के साथ ही किया था और दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई थी। सोनल के मुताबिक, महेश उनके पापा के समान थे, ऐसे में वह उनपर भरोसा भी करने लगी थीं। लेकिन बाद में महेश ने पैसों के मामले में उन्हें भी धोखा दे दिया। सोनल वेंगुरलेकर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "शो दुर्भाग्य से कोविड-19 में बंद हो गया। लेकिन मेरे पैसे मिलने में एक साल लग गए। जून या जुलाई 2021 में मुझे मेरे पैसे मिले। अपना खुद का पैसा ही लेने के लिए मुझे इतना हताश होना पड़ा।"

सोनल वेंगुरलेकर (Sonal Vengurlekar) ने महेश पांडे की पोल खोलते हुए आगे कहा, "लॉकडाउन में किसी के पास कोई भी काम नहीं था। ऐसी स्थिति थी कि मुझे मेरे घर की ईएमआई देनी थी और सारे खर्चे भी रुके हुए थे। मैं इतनी हताश हो गई कि मैंने उन्हें मेल लिखा, 'अगर आपने मेरे पैसे नहीं दिये तो मेरे पास खुदकुशी के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। उसके बाद जो भी होगा तो वो आप पर इल्जाम जाएगा।' जब मैंने उनको ऐसा मेल किया, तब उधर से उन्होंने गुस्से में मेल लिखा कि तुम जैसे एक्टर्स के साथ मैं काम नहीं करूंगा।"

सोनल वेंगुरलेकर (Sonal Vengurlekar) ने बताया कि रोने-दोने के बाद भी महेश पांडे ने उनके पैसे तो चुकाए, लेकिन टीडीएस नहीं दिया। यहां तक कि उनकी पत्नी ने भी सोनल वेंगुरलेकर को इमोशनल ब्लैकमेल करने की कोशिश की। सोनल ने बताया कि महेश पांडे उन्हें धमकी देते थे कि मैं मार्किट में बोल दूंगा कि मेरा दिवाला निकल गया है, कोई मेरा कुछ नहीं कर पाएगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article