टीवी मसाला

महाभारत फेम Pradeep Rawat ने दुनिया को कहा अलविदा, फैंस को लगा झटका

Pradeep Rawat Died: 'महाभारत' में अश्वत्थामा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत पर सभी लोग दुख जता रहे हैं।

Image

प्रदीप रावत का निधन (pic credit-IMDb/chatgpt)

Pradeep Rawat Death: फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। 'महाभारत' (Mahabharat) में अश्वत्थामा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत (Pradeep Rawat) का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस और कई सितारे उन्हें सोशल मीडिया पर भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'सभ्य समाज में स्वीकार नहीं...' Trisha Krishnan के सपोर्ट में उतरीं Kangana Ranaut)

प्रदीप रावत का निधन

दिग्गज एक्टर प्रदीप रावत हिंदी, तेलुगु और कई अन्य भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता थे। उन्होंने अपने दमदार अभिनय और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'गजनी' में निभाए गए खतरनाक विलेन के किरदार से मिली। इस रोल में उनकी शानदार एक्टिंग को आज भी याद किया जाता है। अपने लंबे करियर में प्रदीप रावत ने कई यादगार फिल्मों में काम किया। 'सरफरोश', 'लगान', 'गजनी' और 'राउडी राठौर' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी का परिचय दिया। फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई। बी.आर. चोपड़ा के मशहूर धारावाहिक 'महाभारत' में उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

प्रदीप रावत के निधन से भारतीय सिनेमा ने एक बेहतरीन अभिनेता को खो दिया है। वह अपने पीछे परिवार, दोस्तों और करोड़ों फैंस के साथ ऐसी यादगार फिल्में और किरदार छोड़ गए हैं, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनकी शानदार अभिनय यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा बनी रहेगी। बता दें कि अब सोशल मीडिया पर तमाम लोग प्रदीप रावत को नम आंखों से याद कर रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article