टीवी मसाला

जमानत के बाद Rohit Chandel से मिलने पहुंचीं Madirakshi Mundle, फोटोज शेयर कर बोलीं- इतने इंतजार के बाद...

Madirakshi Mundle Shares Post With Rohit Chandel: टीवी एक्टर रोहित चंदेल को 'पॉक्सो' केस में जमानत मिल गई है। वहीं अब मदिराक्षी मुंडले ने उनके साथ फोटोज शेयर की है और बताया कि वह आखिरकार घर लौट आए हैं।

Image

Madirakshi Mundle ने शेयर की रोहित चंदेल के साथ पोस्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Madirakshi Mundle Shares Post With Rohit Chandel: टीवी एक्टर रोहित चंदेल को 'पॉक्सो' केस में जमानत मिल गई है। एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग लड़की का पीछा करने, उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट के आरोप थे। इस मामले में मुंबई की पंत नगर पुलिस ने एक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की थी। कई दिनों तक रोहित चंदेल को हिरासत में रहना पड़ा था। हालांकि चंद दिनों पहले ही रोहित चंदेल को जमानत मिली है। ऐसे में एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले भी उनसे मिलने पहुंचीं। मदिराक्षी ने रोहित के साथ अपनी फोटोज शेयर कर दिल का गुबार निकाला। उन्होंने लिखा कि वह कल्पना भी नहीं कर सकती हैं कि उनका दोस्त मुश्किल हालातों में किस चीज से गुजरा होगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Haiwaan BO Collection: दो दिन में ढेर हुई अक्षय-सैफ की फिल्म, 'हनुमान अंश' के बाद 'मिर्जापुर' भी 200 करोड़ पार

रोहित चंदेल (Rohit Chandel) को लेकर मदिराक्षी मुंडले (Madirakshi Mundle) की पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई है। रोहित चंदेल के साथ फोटोज पोस्ट कर मदिराक्षी ने अपने कैप्शन में लिखा, "आखिरकार...। मैं सिर्फ कल्पना कर सकती हूं कि मेरे दोस्त को कैसा लगा होगा उन मुश्किल दिनों में। असहजता, इंतजार और हर वो चीज जो उसे अपने प्रियजनों से दूर रहकर झेलनी पड़ी होगी। जिसके लिए आप इतनी केयर करो, उसे इतनी परेशानियों से गुजरता देखना बिल्कुल भी आसान नहीं है। जबकि आप सिर्फ प्रार्थना कर सकते हो, उम्मीद लगा सकते हो। इसलिए मुझे लगता है कि हर कहानी को हर पक्ष से सुना जाना चाहिए। हर आवाज को मौका मिलना चाहिए और हर इंसान को नतीजे पर पहुंचने से पहले समझना चाहिए।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Daayra: डीसीपी अजूनी कोहली के रोल में ऐसी ढलीं Kareena Kapoor, मेघना गुलजार बोलीं- अपनी आंखों से अदा किया...

    मदिराक्षी मुंडले (Madirakshi Mundle) ने रोहित चंदेल (Rohit Chandel) के लिए आगे लिखा, "इतने दिनों इंतजार के बाद, आखिरकार रोहित चंदेल घर आ गए हैं।" बता दें कि मदिराक्षी मुंडले और रोहित चंदेल ने सीरियल 'सैराब' में मुख्य भूमिका अदा की थी। हालांकि एक्टर पर कानूनी गाज गिरने के बाद उन्हें कृष्णा कौल से रिप्लेस कर दिया गया था। वहीं अब 'सैराब' पर ताला लगने वाला है और इसका आखिरी एपिसोड इसी महीने छोटे पर्दे पर रिलीज होगा।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article