टीवी मसाला

अश्लील डांस से लेकर तलाक तक, इन 5 विवादों ने Akanksha Chamola की इमेज को किया बर्बाद; ट्रोलर्स की बनीं फेवरेट

Akansha Chamola Top 5 Controversy: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला पति गौरव खन्ना से अलग हो रही हैं। आकांक्षा की जिंदगी से कई सारे विवाद जुडे़ हैं। आइए आपको उनके पांच बड़े विवाद बताते हैं।

Image

akansha chamola (photo credit- instagram)

Akansha Chamola Top 5 Controversy: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों चर्चा में हैं। आकांक्षा ने गौरव खन्ना के साथ तलाक का ऐलान करके सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। एक्ट्रेस ने रियलिटी शो लॉकअप 2 में एंट्री ली और आते ही गौरव संग तलाक का ऐलान कर दिया। इस खुलासे के बाद आकांक्षा और गौरव का रिश्ता सुर्खियों में हैं। हालांकि, आकांक्षा पहले भी कई बार ट्रोलर्स के हत्थे चढ़कर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। कभी आकांक्षा के रील्स वायरल होते हैं, तो कभी ट्रोलर्स उन्हें भाभी पोर्न का टैग देते हैं। आइए आपको उनके पांच विवाद बताते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Akansha Chamola संग तलाक के बीच Gaurav Khanna नए घर में हुए शिफ्ट, माता-पिता संग शेयर किया इमोशनल वीडियो)

    बच्चे न करने का फैसला

    एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के करियर का सबसे बड़ा विवाद बच्चों से जुड़े एक बयान की वजह से खड़ा हुआ था। आकांक्षा ने बिग बॉस 18 में बेबाकी के साथ खुलासा किया था कि वह मां बनीं बनेंगी। आकांक्षा ने दावा किया था कि वह बच्चे नहीं चाहतीं, क्योंकि वह बच्चों की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार नहीं हैं। आकांक्षा ने ये भी बताया कि उन्हें कभी महसूस ही नहीं हुआ कि उन्हें बच्चे की जरूरत है। अपने इस बयान पर आकांक्षा बुरी तरह ट्रोल हुईं। लोगों ने उनकी खूब बैंड बजाई थी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: शादी के बाद अभिरा को भूलेगा अरमान, कहानी में आएगा इमोशनल ट्विस्ट)

    गौरव छोड़ पार्टी में किया डांस

    इसके बाद आकांक्षा अपने एक डांस वीडियो की वजह से ट्रोल हुईं। रियलिटी शो बिग बॉस 18 की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने जीती थीं, जिसके बाद एक सक्सेस पार्टी रखी गई। इस पार्टी में आकांक्षा ने एंट्री गेट पर ही डांस करना शुरू कर दिया था और गौरव सिर्फ उन्हें संभालते हुए नजर आए थे। आकांक्षा का बिंदास अंदाज ट्रोलर्स को समझ नहीं आया था और वह फिर ट्रोल हुईं।

    वेब सीरीज ने बिगाड़ी छवि

    आकांक्षा चमोला को ट्रोलर्स की तरफ से बी और सी ग्रेड एक्ट्रेसेस जैसे टैग मिल चुके हैं। एक्ट्रेस वेब सीरीज 'दिल धोखा और डिजायर में काम किया था। इस सीरीज में उन्होंने एक्टर्स संग कई रोमांटिक सीन्स दिए। उनका एक डांस वीडियो भी वायरल हुआ था। इतना ही नहीं, वह प्रमोशन के दौरान भी एक्टर्स संग क्लोज आती दिखी थीं, जो लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया।

    क्रिप्टिक पोस्ट से मचाया हंगामा

    कुछ समय पहले ही आकांक्षा चमोला ने एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा था, जो चंद मिनटों में वायरल हो गया। इस पोस्ट के आकांक्षा ने रिश्ते और मनमुटाव पर बात की थी, जिसके बाद लोग समझ गए थे कि आकांक्षा और गौरव के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन तब आकांक्षा ने सामने आकर दावा किया था कि उनके और गौरव के बीच सब कुछ ठीक हैं और उनका ये पोस्ट नए प्रोजेक्ट के प्रमोशन के लिए है।

    गौरव खन्ना संग तलाक का किया ऐलान

    आकांक्षा चमोला गौरव खन्ना से तलाक का ऐलान करने के बाद भी ट्रोल हो रही हैं। पहले तो लोग मान नहीं रहे कि आकांक्षा और गौरव तलाक ले रहे हैं। लोगों का मानना है कि ये उनका पब्लिसिटी स्टंट है, जिसका इस्तेमाल वह लॉकअप में अपनी गेम के लिए और फैंस का ध्यान खुद पर बनाए रखने के लिए कर रही हैं। इसके अलावा, कुछ लोगों का ये भी मानना है कि आकांक्षा चमोला अगर सच भी बोल रही हैं तो उन्होंने बहुत ही सोच समझकर सच बताया है। ताकि गेम में कैमरा उन्हीं पर फोकस हो। आकांक्षा अपने इस खुलासे के बाद सिंपथी से ज्यादा ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article