Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: शादी के बाद अभिरा को भूलेगा अरमान, कहानी में आएगा इमोशनल ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक नया धमाका होने वाला है। अरमान और अभिरा की शादी हो जाएगी, लेकिन शादी के बाद दोनों की जिंदगी में नया तूफान आएगा।

Authored by: कविताUpdated Jun 29 2026, 16:52 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है की सेट की फोटोज01 / 07

ये रिश्ता क्या कहलाता है की सेट की फोटोज

​Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। अरमान को ब्रेन ट्यूमर है और ये बात अब पूरे परिवार को पता लग गई है। विद्या कावेरी पोद्दार और परिवार के बाकी लोगों को सुनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही है। दूसरी तरफ अभिरा जैसे तैसे अरमान को ठीक करने में लगी है। इन सबके बीच, अभिरा अरमान को शादी के लिए प्रपोज करती है, जिसके बाद अब सभी लोग दोनों की तीसरी शादी की तैयारी करेंगे, लेकिन शादी के बाद भी ट्विस्ट आएगा। आइए आपको सेट से आई फोटोज दिखाते हैं।​

पहाड़ी स्टाइल में होगी अरमान अभिरा की शादीImage Credit : Instagram02 / 07

पहाड़ी स्टाइल में होगी अरमान अभिरा की शादी

अभिरा और अभिरा की शादी राजस्थानी स्टाइल में हो चुकी है और अब अभिरा पहाड़ी स्टाइल में होगी। अभिरा और अरमान पहाड़ी रीति-रिवाज से लेकर आउटफिट के साथ शादी करेंगे।

अरमान और अभिरा की शादी में शामिल होगा पूरा परिवार​Image Credit : Instagram03 / 07

अरमान और अभिरा की शादी में शामिल होगा पूरा परिवार​

विद्या अपने बेटे अरमान की शादी में पोद्दार परिवार के लोगों शामिल नहीं होने देना चाहती, लेकिन शादी में सभी लोग शामिल होंगे। सेट से सामने आई तस्वीर में अरमान और अभिरा के साथ पूरा परिवार नजर आएगा।

शादी के बाद होगी अरमान की सर्जरीImage Credit : Instagram04 / 07

शादी के बाद होगी अरमान की सर्जरी

अरमान और अभिरा की शादी के बाद सबसे बड़ा ट्विस्ट आएगा। जिस दिन दोनों की शादी होगी, उसी दिन अरमान की सर्जरी होगी। डॉक्टर ने अरमान की सर्जरी अगले ही दिन करने का फैसला लिया है। ऐसे में सुबह शादी और शाम को सर्जरी होगी।

क्या सर्जरी के बाद अभिरा को भूल जाएगा अरमानImage Credit : Instagram05 / 07

क्या सर्जरी के बाद अभिरा को भूल जाएगा अरमान

दावा किया जा रहा है कि अरमान की सर्जरी के बाद धमाकेदार ट्विस्ट आएगा। वह अभिरा को भूल जाएगा। अरमान बिल्कुल ठीक होगा, लेकिन वह बीते कुछ साल की सारी यादें भूला देगा।

क्या सर्जरी के बाद अभिरा को भूल जाएगा अरमानImage Credit : Instagram06 / 07

क्या सर्जरी के बाद अभिरा को भूल जाएगा अरमान

दावा किया जा रहा है कि अरमान की सर्जरी के बाद धमाकेदार ट्विस्ट आएगा। वह अभिरा को भूल जाएगा। अरमान बिल्कुल ठीक होगा, लेकिन वह बीते कुछ साल की सारी यादें भूला देगा।

परिवार को भूल चुका है अरमानImage Credit : Instagram07 / 07

परिवार को भूल चुका है अरमान

बता दें कि अभिरा से पहले अरमान पोद्दार परिवार को भूलेगा। वह अपनी चाची को पहचानने से मना कर देगा, जिसके बाद ही अरमान की बिगड़ती हालत का हिंट मिलेगा। अरमान की तुरंत सर्जरी होगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!