Laughter Chefs 2 Promo: टीवी दुनिया का फेमस कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में लगातार ट्विस्ट और टर्न्स के लोगों के दिलों दिमाग पर छाया हुआ है। इस सीजन शो में नए कलाकार जैसे समर्थ जुरैल, एल्विश यादव, रुबिना दिलैक, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अब्दु रोजिक नजर आए थे। हालांकि कुछ समय बाद पहले सीजन के टीवी स्टार्स को शो में शामिल कर लिया गया। आखिरकार कई महीनों तक लोगों को हंसाकर 'लाफ्टर शेफ 2' अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखें प्रोमो।
शो 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) के प्रोमो कि शुरुआत ग्रैंड फिनाले से होगी जो एक रेड कार्पेट ईवेंट में बदल गया है। अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और अन्य टीवी कलाकार खूबसूरत बन स्टेज पर एंट्री लेंगे। इस बीच कृष्णा अभिषेक समर्थ और अभिषेक के लिए रेड नहीं बल्कि ब्लैक कार्पेट बिछा देते हैं। आगे एल्विश यादव अपने अनुभव बयां करते हैं 'मैंने ऐसा शो पहले कभी नहीं किया और हम सब परिवार की तरह रहे। कृष्णा अभिषेक एल्विश को अपना बच्चा कहकर टांग खींचते है। सभी मिलकर एक साथ गले लगते हैं शो के आखरी एपिसोड में खाना बनाने के लिए खुद को तैयार करते हैं।
कलर्स टीवी का शो 'लाफ्टर शेफ 2' का प्रोमो काफी मजेदार लग रहा है। ग्रैंड फिनाले की झलक दिखाते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा 'बातें निकलेंगी दिल से और डबल होगी मस्ती, क्योंकि आ गई है फिनाले की घड़ी!' बता दें रुमर्स हैं कि शो 'लाफ्टर शेफ 2' की ट्रॉफी एल्विश यादव और करण कुंद्रा ने अपने नाम की है। सीजन 1 की तरह 2 भी हिट रहा और अब जनता चाहती है कि मेकर्स नए कलाकारों के साथ टीवी पर जल्द लौटें।
