Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi TV Actor Died: एकता कपूर का फेमस सीरियल क्यूंकी सास भी कभी बहु थी को कोई कैसे भूल सकता है। तुलसी बन घर-घर में मशहूर हुई स्मृति ईरानी कामयाबी की बुलंदियों को पार कर रही हैं। इसी बीच इस सीरियल के कास्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जिससे सभी को शॉक लगा है। सीरियल में नजर आ चुके विकास सेठी (Vikas Sethi) का निधन हो गया है 48 साल की उम्र में। कम उम्र में ही एक्टर टीवी के साथ-साथ दुनिया को छोड़ स्वर्ग सिधार गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर-
टीवी से लेकर बॉलीवुड कर विकास सेठी (Vikas Sethi) ने छोटे-मोटे रोल कर अपनी पहचान बनाई। टीवी में क्यूंकी सास भी कभी बहु थी, कसौटी जिंदगी की और कहीं तो होगा जैसे सीरियल में विकास विलेन की भूमिका निभा चुके हैं। ऐसे में खबर आई की हार्ट अटैक के चलते विकास को अपनी जान गवानी पड़ी। 48 वर्षीय विकास काफी समय से परदे पर नजर नहीं आ रहे थे लेकिन सोशल मीडिया पर वह फैंस संग पूरा अपडेट रहते थे। हर कोई इस चमकते सितारे के जाने से काफी दुखी हैं।
बता दें विकास कभी खुशी कभी गम में करीना कपूर के फ्रेंड रॉबी के किरदार में नजर आए थे। फैंस और दोस्त विकास को भावपूर्ण श्रद्धांजली दे रहे हैं नम आंखों से। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला, राजू श्रीवास्तव और सिद्धांत वीर सूर्यवंशी जैसे कलाकार दिल के दौरे से जान गवां बैठे हैं। 12 मई साल 1976 में एक्टर का जन्म हुआ था।
