Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 These Two Character To Reprise In Show: टीवी के चर्चित सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इतना ही नहीं, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में जल्द ही 6 साल का लीप भी आने वाला है, जिससे इसकी कहानी को नया रुख तो मिलेगा ही। साथ ही टीआरपी में भी काफी बदलाव देखने को मिलेगा। लेकिन इन सबसे इतर शो को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में दो पुराने किरदारों की वापसी होने वाली है, जिनका नाम सुनकर फैंस भी खुशी से झूम उठेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में साहिल विरानी की वापसी होने वाली है। सीजन 2 से अभी तक साहिल विरानी गायब थे, लेकिन जल्द ही संदीप बसवाना अपने आईकॉनिक कैरेक्टर साहिल विरानी के साथ 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में कदम रखेंगे। उनकी एंट्री से शांति निकेतन के रिश्तों में नया रुख देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी तक इस मामले पर मेकर्स या फिर खुद संदीप बसवाना ने चुप्पी बनाए रखी है। साहिल विरानी के साथ-साथ 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में पूजा हेमंत विरानी की भी वापसी होने वाली है।
खबरों की मानें तो इस बार पूजा हेमंत विरानी का किरदार प्राची शाह नहीं बल्कि प्राची काउली अदा करती दिखाई देंगी। उन्होंने 'मेरी भव्य लाइफ' में भी अहम भूमिका अदा करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में साहिल और पूजा की वापसी क्या नया ट्विस्ट लेकर आती है। बता दें कि शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि तुलसी के सामने मिहीर और नोएना का सच आ जाएगा, जिससे उसका दिल टूट जाएगा।
