KSBKBT 2 Promo: स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' अपने ट्विस्ट और टर्न्स की कहानी के चलते सुर्खियों में रहते हैं। सीरियल की स्टोरी लाइन इतनी जबरदस्त हो गई है कि ये टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर विराजमान है। करीब 25 साल बाद ये शो टीवी पर लौटा और आते ही कई अन्य शोज की नींदें उड़ा दी है। मिहिर और तुलसी की जोड़ी दोबारा परदे पर देखना यादों को ताजा कर गया। इस बीच मेकर्स ने सीरियल की अपकमिंग कहानी को दिखते हुए प्रोमो शेयर किया है, देखिए उसकी झलक इस रिपोर्ट में।
बात करें आज के एपिसोड की तो परी रणविजय का सारा इल्जाम अपने सिर लेगी। जैसा की आपको मालूम है रणविजय ने वीरानी कंपनी में फ्रॉड किया जिसका पटया मिहिर को लग चुका है। इस दौरान मिहरी को एहसास होता है कि उसने सबसे बड़ी गलती की तुलसी से ज्यादा रणविजय पर भरोसा कर। वहीं दूसरी तरफ नॉयना मिहिर को अपना बनाने में अब बस कुछ ही दूर है।
