Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 New Cast: एकता कपूर का सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 टीआरपी में धमाल मचा रहा है. फैंस को तुलसी और मिहिर की ड्रामे वाली कहानी काफी ज्यादा पसंद आ रही है. शो में हर हफ्ते एक ऐसा ट्विस्ट आता है, जिससे टीआरपी आसमान छूने लगती है. बीते हफ्ते इस सीरियल ने अनुपमा को टक्कर देते हुए पछाड़ दिया और आने वाले हफ्ते के लिए भी मेकर्स ने धमाकेदार तैयारी कर ली है. इस सीरियल में एक धमाकेदार ट्विस्ट के साथ अंश गुजराल के बेटे की एंट्री होने वाली है, जिससे शो की कहानी एक बार फिर बदल जाएगी और खूब सारा ड्रामा होगा. इसका असर सीधा टीआरपी पर भी होगा.
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होगी बड़ी एंट्री
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से जुड़ी एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा किया गया है कि शो में एक एक्टर की एंट्री होने वाली है और इसके लिए मेकर्स ने दो बड़े एक्टर्स के साथ संपर्क किया है. दावा है कि अंश के बेटे के रोल के लिए मेकर्स ने प्रियांक शर्मा और पर्ल वी पुरी से कॉन्टैक्ट किया गया है और इन दोनों से ही मेकर्स की बात चल रही है, लेकिन अब तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है और ना ही दोनों कलाकार की तरफ से कुछ कहा गया है. मेकर्स इस एंट्री को एकदम सीक्रेटली करवाना चाहते हैं, ताकि शो के लिए दर्शकों का इंट्रेस्ट खत्म न हो. हालांकि, अंश के बेटे की एंट्री से साफ है कि शो में फिर से ढेर सारा इमोशनल ड्रामा होगा, जिससे रिश्तों में टकराव हो सकते हैं.
नंबर 1 पर शो
बता दें कि टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 टीआरपी में अपना कब्जा बनाए हुए हैं. ये शो जब से शुरू हुआ है तब से टॉप 5 से बाहर नहीं हुआ है. इतना ही नहीं, ये शो अब अनुपमा को पछाड़ दिया है. सालों पहले भी इस शो के पहले पार्ट ने टीवी पर राज किया था. तब भी तुलसी और मिहिर के परिवार की कहानी चली थी लेकिन इस बार एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर दिखाया गया है.
