टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर को पाने के लिए नोयना ने की हदें पार, बापजी के सामने खोला राज

KSBKBT 2: स्मृति ईरानी स्टारर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में नोयना मिहिर और तुलसी के खिलाफ जाकर साजिश रचेगी जिससे शांति निकेतन संकट में पड़ जाएगा।

Image

Image Source: Jio Hotstar

KSBKBT 2: टीवी दुनिया का धमाकेदार सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की जमकर बोछार हो रही है। दर्शकों के दिल-दिमाग के बाद अब सीरियल टीआरपी लिस्ट में भी जमकर राज कर रहा है। जैसा की आपको मालूम है तुलसी और मिहिर शांति निकेतन को बचाने के लिए एक साथ होने का ढोंग कर रहे हैं लेकिन अब इस असलियत का भांडा फूटेगा। अपकमिंग एपिसोड में नोयना मिहिर को पाने के लिए इस हद तक गुजर जाएगी कि शांति निकेतन को खतरे में डालेगी। अब झूठ बोलने की कीमत मिहिर और तुलसी साथ उठाएंगे लेकिन कैसे जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

एकता कपूर (Ekta Kapoor) का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के बीते दीं एपिसोड में देखने को मिला था कि मिहिर तुलसी संग वैलेंटाइन डे मनाएगा। मिहिर तुलसी से अब भी प्यार करता है, ऐसे में उसने गुलाब गुलदस्ता भी दिया। लेकिन तुलसी चेहरे पर नाराजगी दिखाकर गुलदस्तों को ठुकरा दिया लेकिन एक फुल निकालकर अपने पर्स में रख लिया। दोनों के बीच खट्टी-मिट्ठी नोंक-झोंक होती है। दूसरी तरफ वैलेंटाइन डे के लिए नोयना ने मिहिर और अपने लिए रेस्टोरेंट में टेबल बुक किया था। हालांकि मिहिर तुलसी के चक्कर में नोयना के पास नहीं गया और यही से आने वाले तमाशे की खड़ी हुई शुरू।

आज यानी 16 फरवरी के एपिसोड में सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नोयना तलाक के पेपर्स बापजी तक पहुंचा देगी। तुलसी और मिहिर के तलाक के कागजात देख बापजी गुस्से में चूर होंगे। वे ये तक कह देंगे कि ई झूठ की कीमत उठानी होगी। दरअसल बापजी तुलसी और मिहिर को एक साथ रहने की सजा देंगे, जब तक शांति निकेतन कर्जा मुक्त नहीं हो जाता। एक बार फिर नोयना का प्लान फेल होगा लेकिन मिहिर तुलसी अब करीब आ जाएंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article