टीवी मसाला

KSBKBT 2: तो इसलिए दूसरे हफ्ते ही TRP में औंधे मुंह गिरा एकता कपूर का शो, दर्शकों ने गिनाई गलतियां

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Falls In TrP Due To This Reason: टीवी के चर्चित शो "क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने जहां पहले सप्ताह में टीआरपी में नंबर 1 पर जगह बनाई तो वहीं अगले ही सप्ताह वो चौथे स्थान पर दिखाई दिया। ऐसे में अब दर्शकों ने मेकर्स को गलतियां भी गिनाई हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, एकता कपूर इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Falls In TRP Due To This Reason: टीवी के चर्चित शो "क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने छोटे पर्दे पर धम मचाना शुरू कर दिया है। स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लेकिन जहां अपने पहले सप्ताह में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' टीआरपी में नंबर 1 पर नजर आया तो वहीं दूसरे हफ्ते में ही ये औंधे मुंह गिर गया। स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय का ये सीरियल दूसरे सप्ताह टीआरपी में चौथे स्थान पर नजर आया, जिससे फैंस को भी काफी झटका लगा। लेकिन अब सोशल मीडिया पर दर्शकों ने उन गलतियों को गिनाना शुरू कर दिया है, जिससे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को टीआरपी में तगड़ी चपत लगी है।

स्मृति ईरानी के बॉडी डबल का किया इस्तेमाल

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को लेकर लोगों का आरोप है कि मेकर्स शो में स्मृति ईरानी के बॉडी डबल का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने यह कहकर भी ताना मारा कि स्मृति ईरानी को जब आधे शो में रहना ही नहीं था तो वह 14 लाख रुपये प्रति एपिसोड किस हिसाब से फीस ले रही हैं। एक यूजर ने एकता कपूर से दरख्वास्त करते हुए लिखा, 'मैडम बॉडी डबल का इस्तेमाल मत करो। कोई समझौता नहीं प्लीज और परी का रोना-धोना ओटीटी ड्रामा खत्म करो।'

परी की बदतमीजियां नहीं हो रहीं बर्दाश्त

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में परी की अपनी मां तुलसी के साथ बदतमीजी लोगों को जरा भी पसंद नहीं आ रही है। उसका किरदार अभी से ही दर्शकों ने नापसंद करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने ये तक लिखा कि ये इंडियन टीवी के गोद लिये हुए बच्चे बेकार ही निकलते हैं। वहीं एक यूजर ने परी को राही की दूसरी बहन कहा।

करण की वापसी चाहते हैं दर्शक

"क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नंदिनी यानी गौरी प्रधान ने तो शो में वापसी कर ली है। लेकिन दर्शक चाहते हैं कि करण यानी हितेन तेजवानी भी वापिस आए, जिससे शो की कहानी को थोड़ा ट्विस्ट मिले। दर्शकों की डिमांड है कि उन्हें करण और नंदिनी को शो में एक साथ देखना है।

तुलसी-मिहीर के बीच नहीं दिख रही केमिस्ट्री

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के दर्शकों का दावा है कि तुलसी और मिहीर की जो केमिस्ट्री उन्हें सीजन 1 में नजर आती थी, वो इस सीजन में नहीं दिखाई दे रही है। वे चाहकर भी तुलसी और मिहीर से खुद को जोड़ नहीं पा रहे हैं। वहीं अब उनके बीच तीसरी यानी नोएना की एंट्री हो चुकी है, जो दोनों के बीच आग लगाने का काम करेगी।

कॉपी लग रही है दर्शकों को कहानी

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी दर्शकों को बाकी सीरियल्स की नक्ल लग रही है। जहां एक तरफ इस शो में भी लव ट्रायएंगल देखने को मिल रहा है तो वहीं बाकी शोज की तरह इसमें भी बेटी को मां से बदतमीजी करते और जिद करते दिखाया गया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article