टीवी मसाला

'तुम मुस्लिम हो या चावल के लिए कन्वर्टेड?'- Kunickaa Sadanand से यूजर ने किया सवाल, एक्ट्रेस यूं दिया करारा जवाब

Kunickaa Sadanand Epic Reply To Trolls: टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद से एक ट्रोल ने सवाल किया कि आप मुस्लिम हैं या राइस बैग कन्वर्टेड। इसपर एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है।

Image

कुनिका सदानंद ने ट्रोल को दिया करारा जवाब, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Kunickaa Sadanand Epic Reply To Trolls: टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कुनिका सदानंद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी बेबाकी के लिए लाइमलाइट बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। कुनिका सदानंद सोशल मीडिया पर रहते हुए ट्रोल्स को भी खूब करारा जवाब देती हैं। इसका एक उदाहरण उनके हाल ही के ट्वीट्स में नजर आ रहा है। दरअसल, कुनिका सदानंद से एक यूजर ने सवाल किया कि क्या वह मुस्लिम हैं या फिर राइस बैग कन्वर्टेड हैं? इस सवाल पर कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने भी ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। यह भी पढ़ें: पत्नी से परेशान कुमार सानू ने की थी खिड़की से कूदने की कोशिश, कुनिका सदानंद ने बचाई जान

    कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) को उनके बेबाक विचारों के लिए कई बार सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जाता है। लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस अपनी बेबाकी से नहीं कतरातीं। कुनिका सदानंद से एक यूजर ने सवाल किया, "आप मुस्लिम हो या राइस बैग कन्वर्टेड?" इस सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा, "क्या करोगे जान कर? चलो बताती हूं। मैं एक भारतीय हूं जो लोकतंत्र और पंथ निरपेक्षता में विश्वास रखती है अपने देश के और बचपन से ही मेरे अंदर देशभक्ति है। मेरे पिता एक भारतीय एयरफोर्स ऑफिसर थे, एक फाइटर पायलट जिन्होंने अपने देश के लिए 3 जंग लड़ी हैं और एयर मार्शल के तौर पर रिटायर हुए। चलो अब अपना बताओ, 2 रुपये के ट्रोल, देश द्रोही और अनपढ़ अंधभक्त।" यह भी पढ़ें: 'मैं नहीं मानती कि वो स्पिरिचुअल है...'- तान्या मित्तल के लिए कुनिका सदानंद ने कही बड़ी बात, वायरल हुआ वीडियो

    kunickaa sadanand (4)

    कुनिका सदानंद ने दिया ट्रोल्स को करारा जवाब

      बता दें कि कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) को आखिरी बार 'बिग बॉस 19' में देखा गया था, जहां रहते हुए उन्होंने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शो में कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल की बॉन्डिंग खूब चर्चा में रही थी, हालांकि बाद में ये भी तकरार में बदल गई। इस रियलिटी शो के अलावा कुनिका सदानंद कई हिट टीवी शोज और मूवीज का हिस्सा रह चुकी हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article