टीवी मसाला

कुनिका सदानंद के पीछे हाथ धोकर पड़े तान्या मित्तल के फैंस, अब लताड़ते हुए बोलीं एक्ट्रेस- वो इतनी संस्कारी है तो...

Kunickaa Sadanand War With Tanya Mittal Fans: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने 'बिग बॉस 19' में रहते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हाल ही में वह तान्या मित्तल के फैंस से भिड़ती नजर आईं। कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल के फैंस को लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट - जियो हॉटस्टार

Kunickaa Sadanand War With Tanya Mittal Fans: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने 'बिग बॉस 19' में रहकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल का बॉन्ड बिग बॉस 19 की शुरुआत में जहां जबरदस्त था तो वहीं बाद में उनके रिश्ते में खटास भी देखने को मिली थी। लेकिन हाल ही में कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल के फैंस पर भड़कीं नजर आईं। दरअसल, कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल के खिलाफ मौजूद एक ट्वीट को रिट्वीट किया था, जिसके बाद से ही उनके फैंस कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) के पीछे हाथ धोकर पड़ गए। तान्या मित्तल के फैंस ने कुनिका सदानंद को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने भी सोशल मीडिया पर न केवल तान्या मित्तल पर भड़ास निकाली, बल्कि उनके फैंस को भी खूब लताड़ा।

कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने सोशल मीडिया पर ट्वीट शेयर किया, जिसमें उन्होंन ेसाफ चेतावनी दी कि मुझसे उलझने की कोशिश मत करना। कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल और उनके फैंस को लताड़ते हुए लिखा, "हिम्मत भी मत करना। मुझे चटपुंजियों से डर नहीं लगता है। शेरनी हूं मैं समझे, गीदड़ की झुंड। तुम्हारी तान्या ने मेरे खिलाफ इंटरव्यू में कितनी बातें कहीं, मैंने कभी भी उसके बारे में कुछ नहीं कहा। अगर वो इतनी ही संस्कारी, पवित्र और बेबस थी तो बिग बॉस में क्यों आई? मामा की बारात में आई थी क्या? 'बिग बॉस 19' से पहले कोई जानता भी नहीं था उसे, वो शो में आई, उसे फेम मिला और अब वो उस शो के बारे में, उसके होस्ट के बारे में और कंटेस्टेंट्स के बारे में बुरा-भला कह रही है। किस तरह से उसे टॉर्चर किया गया?"

कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "उसने खुद माइंड गेम्स खेले, पीठ पीछे बुराइयां कीं। खासकर मेरी वो भी फरहाना, नीलम, अमाल और जीशान के साथ। मैंने उसके बारे में कुछ नहीं कहा। यहां तक कि लोगों ने मुझे फूटेज भी साझा किये, क्योंकि ये गेम का हिस्सा था। और तान्या मित्तल जानती है कि वो किस चीज में जा रही थी।"

कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) और तान्या मित्तल के फैंस का झगड़ा यहीं नहीं रुका। एक यूजर ने कुमार सानू का नाम लेकर भी कुनिका सदानंद को ट्रोल करने की कोशिश की, साथ ही उनके बेटे व कुमार सानू को जोड़ना चाहा। इसपर एक्ट्रेस ने भड़कते हुए कहा, "अब ये चीजें हाथ से बाहर जा रही हैं। मेरे परिवार को इसमें शामिल करना सही नहीं है। मैं इस गटर माउथ को यूं ही नहीं छोड़ने वाली। मैडम चतुर्वेदी, अब आप रुको और देखो। मैं अब तान्या मित्तल से सवाल करती हूं कि क्या तुम्हारा यही फैंडम तुम्हें खुश करता है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article