टीवी मसाला

Kundali Bhagya Twist: निधि के सच से उठेगा पर्दा, प्रीता की होगी लूथरा फैमिली में एंट्री

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 24, 2023, 11:56 AM IST

Kundali Bhagya Upcoming Twist: श्रद्धा आर्या का शो कुंडली भाग्य टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में जेनरेशन लीप के बावजूद दर्शक इस शो को बेहद पसंद कर रहे हैं। फैंस शो से जुड़े हर अपडेट को जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। करण के सामने जल्द आएगी निधि की सच्चाई।

Image

kundali bhagya (credit pic: instagram)

Kundali Bhagya Upcoming Twist: जी टीवी के पॉपुलर शो कुंडली भाग्य में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। लूथरा फैमिली में शौर्य और राखी मां दोनों राजवीर को सपोर्ट करने का फैसला लेते हैं। राखी मां को लगता है कि राजवीर उनकी बातों को समझेगा । दूसरी तरफ निधि इस बाते से परेशान रहती हैं कि कहीं गुंडे उसका नाम नहीं बता दें। उसे समझ नहीं आता है कि वो क्या करें। ऋषभ करण से मिलने के लिए उसके कमरे में जाता है। लेकिन उसे वहां करण नहीं मिलता है।

निधि बताती हैं कि करण किसी काम से घर के बाहर गया है। ये देखना दिलचस्प होगा कि ऋषभ निधि की बातों पर भरोसा करता है या उसे ढूंढने निकलता है। दर्शक पलकी और शौर्य की क्यूट नोकझोंक को देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।

निधि का काला सच आएगा सामने

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि करण प्रीता को आग से बचा लेता है। इधर राजवीर और शौर्य भी दोनों को ढूंढते हैं। करण और प्रीता गेस की वजह से बेहोश हो जाते हैं। बेहोशी की हालत में गुंडे प्रीता को मारने के लिए छत पर ले जाते हैं क्योंकि निधि ने गुंडों से ऐसा करने के लिए कहा होता है। निधि नहीं चाहती हैं प्रीता की वजह से वो अपने प्यार को खो दे।

दर्शक चाहते हैं कि जल्द से जल्द मेकर्स आग और गुंडों का ट्रैक खत्म करें। फैंस चाहते हैं कि एक बार फिर प्रीता और करण साथ हो जाए। घरवाले निधि को घर से बाहर निकाल दे। कुंडली भाग्य में मेकर्स ने कहानी को नए तरीके से पेश करने की कोशिश की है। शौर्य, राजवीर और पलकी की लव स्टोरी भी शुरू हो चुकी है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article