टीवी मसाला

Kumkum Bhagya फेम जीशान खान पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, मुंबई के वर्सोवा में हुआ भयंकर कार एक्सीडेंट

Kumkum Bhagya Fame Zeeshan Khan Major Car Accident: टीवी के चर्चित शो 'कुमकुम भाग्य' से सुर्खियां बटोरने वाले जीशान खान को लेकर चौंकाने वाली खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि जीशान खान का मुंबई के वर्सोवा में भयंकर कार एक्सीडेंट हुआ है। उनकी कार की किसी दूसरी कार से टक्कर हुई है।

Image

फोटो क्रेडिट- जीशान खान इंस्टाग्राम

Kumkum Bhagya Fame Zeeshan Khan Major Car Accident: टीवी के चर्चित शो 'कुमकुम भाग्य' से सुर्खियां बटोरने वाले जीशान खान एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। जीशान खान ने अपने करियर के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के लिए खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन इस बार जीशान खान अपने करियर के लिए नहीं बल्कि अपने साथ हुए हादसे के लिए चर्चा में हैं। दरअसल, जीशान खान (Zeeshan Khan) का मुंबई के वर्सोवा में भयंकर कार एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी कार किसी दूसरी कार में जा टकराई। हालांकि इस हादसे में जीशान खान बाल-बाल बचे हैं। लेकिन कार एक्सीडेंट ने 'कुमकुम भाग्य' फेम जीशान खान को झकझोरकर रख दिया है।

जीशान खान (Zeeshan Khan) की कार से जुड़ी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें उनकी कार आगे से पूरी तरह टूटी-फूटी नजर आई। जीशान खान की कार की हालत देख फैंस भी हैरान रह गए। सूत्रों की मानें तो जीशान खान का एक्सीडेंट 8 दिसंबर की रात मुंबई के वर्सोवा में हुआ था। ये हादसा करीब 8:30 बजे रात में हुआ था। बताया जा रहा है कि एक्टर की ब्लैक कार एक सामने से एक ग्रे कार से टकरा गई। मामले को लेकर जीशान खान ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। हालांकि अभी तक हादसे की वजह सामने नहीं आई है।

जीशान खान (Zeeshan Khan) के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में 'कुमकुम भाग्य' में कदम रखा था और साल 2021 तक शो में रहकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जीशान खान एकता कपूर के ही दूसरे शो 'नागिन 6' का भी हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी' में हाथ आजमाया था, जहां उनकी गेम के लिए उन्हें खूब लाइमलाइट मिली थी। इन दिनों जीशान खान टीवी शोज से दूर म्यूजिक वीडियोज में हाथ आजमा रहे हैं। बता दें कि करियर के अलावा जीशान खान ने ऑनस्क्रीन मां रेहाना पंडित संग रिलेशनशिप के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article