बॉलीवुड

Sorab Bedi संग नाम जुड़ने पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'यह बहुत ही खराब...'

Malaika Arora on dating rumors with Sorab bedi: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में रहती हैं। सौरब बेदी संग नाम जुड़ने पर अब मलाइका अरोड़ा ने रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने क्लियर कर दिया है कि वो रिश्ते में नहीं हैं।

Image

Pic Credit: Instagram

Malaika Arora on dating rumors with Sorab bedi: बॉलीवुड एक्ट्रेस और शानदार डांसर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें सौरब बेदी संग देखा गया था। दोनों का साथ में यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद लोगों ने इनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। सौरब बेदी (Sorab Bedi) संग रिश्ते में होने की अफवाहें उड़ने के बाद अब मलाइका अरोड़ा ने अपना रिएक्शन दिया है।

सौरब बेदी नहीं है मलाइका अरोड़ा का अफेयर

'Curly Tales' के साथ बातचीत के दौरान मलाइका अरोड़ा ने सौरब बेदी संग अफवाहों पर उड़ने पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'यह सब बहुत खराब लगता है। अब मैं इन सब चीजों एक मजाक के तौर पर लेती हूं।' मलाइका अरोड़ा ने यह साफ तौर पर क्लियर का रडिय है कि सौरब बेदी संग उनका कोई रिश्ता नहीं है। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने यह भी बताया कि एक सिंगल मां होने के नाते उन्हें कोई पार्टनर ढूंढने में मुश्किल हुई है। उन्होंने आगे कहा कि उनके रिश्ते उनकी अपनी शर्तों पर ही होने चाहिए। (इसे भी पढ़ें: Exclusive: रजत दलाल के खिलाफ 'नैरेटिव सेट' कर रहे हैं प्रिंस नरूला !! 'द 50' कंटेस्टेंट ने दिया मुंहतोड़ जवाब)

डेटिंग लाइफ की बात करें तो मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को काफी लंबे समय तक डेट किया था। दोनों ने काफी समय तक साथ रहने के बाद अपने रिश्ते का खुलासा सोशल मीडिया पर किया था। इस खुलासे के बाद फैन्स ने अर्जुन और मलाइका को बधाई भी दी थी। रिश्ता ऑफिशियल होने के बाद अर्जुन और मलाइका को हर इवेंट और पार्टी में साथ में देखा गया था। हालांकि अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है। मलाइका अरोड़ा ने बता दिया है कि वो अभी सिंगल हैं। बताते चलें साल 2017 में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक लेकर अपनी 19 साल की शादी को तोड़ दिया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article