टीवी मसाला

Krushna Abhishek आधा वनवास खत्म कर पहुंचे मामा Govinda के घर, गिले-शिकवों के बीच ऐसी रही परिवार संग मुलाकात

Krushna Abhishek On Meeting Govinda: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा के पैर में कुछ वक्त पहले गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब वह ठीक हैं। वहीं सात सालों के बाद कृष्णा अभिषेक उनसे मिलने उनके घर पहुंचे और इस बारे में इंटरव्यू में भी बात की।

Image

सात साल बाद गोविंदा के घर पहुंचे कृष्णा अभिषेक

Krushna Abhishek On Meeting Govinda: Krushna Abhishek On Meeting Govinda: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा को कुछ दिनों पहले पैर में गोली लग गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोविंदा को गोली लगने से उनके पूरे परिवार पर मुसीबत आ गई थी। कश्मीरा शाह से लेकर आरती सिंह तक, गोविंदा से मिलने उनके अस्पताल पहुंचे थे। वहीं भारत लौटते ही कृष्णा अभिषेक भी मामा गोविंदा से मिलने उनके घर पहुंचे। खास बात तो यह है कि कृष्णा अभिषेक करीब 7 साल बाद अपने मामा गोविंदा के घर गए थे। उन्होंने इस बारे में इंटरव्यू में भी बात की।

कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने बताया कि उन्होंने मामा गोविंदा के घर पर उनके साथ वक्त बिताया, साथ ही मामी सुनीता आहूजा और कजन टीना आहूजा से भी मुलाकात की। कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा के सिलसिले में कहा, "जैसे ही मैं भारत आया, मैं मामा से मिलने उनके घर पहुंचा, सात साल में पहली बार। ऐसा लगा कि मैंने अपना आधा वनवास पूरा कर लिया। वो ठीक हो रहे हैं। मैंने उनके साथ करीब एक घंटे बिताया है और मैं नम्मो (गोविंदा की बेटी) से भी सात साल बाद मिला। ये मेरे लिए बहुत ही भावुक पल था और मैंने उसे गले लगाया।"

कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने गोविंदा के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "हम हंसे, मजाक किया और पुराने दिनों को याद किया। जितने साल मैंने मामा और मामी के साथ बिताए थे, वो सभी मेरी आंखों के सामने आ गए। मैंने मामा को बोला कि हॉल तो पूरा बदल गया है। अब सारी परेशानी खत्म हो गई है और सब गिले शिकवे दूर हो गए हैं। मुझे खुशी है कि पिछली चीजों के बारे में कोई बात नहीं हुई और यही परिवार है। गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन कुछ भी हमें दूर नहीं रख सकता। मैं मामी से नहीं मिल पाया, लेकिन ईमानदारी से मुझे उनसे मिलने में थोड़ा डर भी लग रहा था। मुझे मालूम था कि वो मुझे डांटेंगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article