Kritika Kamra-Gaurav Kapoor Party Invite: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृतिका कामरा (Kritika Kamra) और एक्टर गौरव कपूर (Gaurav Kapoor) की शादी अब काफी चर्चा में है। कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले कपल की शादी की डेट सामने आई थी। खबर है कि कृतिका कामरा और गौरव कपूर 11-12 मार्च को शादी करने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से कपल के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। अब इन सब के बीच दोनों की शादी का इनवाइट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये इनवाइट काफी क्यूट और शानदार है।
इनवाइट कार्ड हुआ वायरल
कृतिका कामरा और गौरव कपूर एक बार फिर से अपनी शादी की खबरों को लेकर फिर से चर्चा में आ गए है। इसकी वजह कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी पार्टी का एक इनवाइट है। इसको कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दोनों का ये इनवाइट काफी अलग है, जो उनकी स्टाइल और सहजता को दिखाता है। रिसेप्शन की जगह कृतिका और गौरव ने 'द पार्टी, आफ्टर' प्लान किया है। ये इवेंट साउथ मुंबई के एक वेन्यू पर होगा। शाम का माहौल जैज नाइट और स्पीकईजी बार जैसा होगा। मेहमानों को जल्दी आने, आराम से बैठने और रात भर जितनी देर चाहें उतनी देर रहने की छूट होगी। कृतिका कामरा और गौरव कपूर की पार्टी का ये कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए बिना देर किए कृतिका कामरा और गौरव कपूर की पार्टी का ये कार्ड।
शादी के बाद होगी पार्टी
बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कपल 11 मार्च को गौरव के मुंबई स्थित घर में एक छोटी और सिंपल रजिस्ट्रेशन सेरेमनी करने वाले हैं। ये आयोजन पूरी तरह निजी होगा, जिसमें सिर्फ दोनों के परिवार के करीबी सदस्य ही शामिल होंगे। इसके बाद 12 मार्च की शाम को मुंबई में एक भव्य पार्टी का इंतजाम है। इस पार्टी में दोनों के परिवार, करीबी दोस्तों के साथ-साथ फिल्म और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां भी पहुंचेंगी।
