टीवी मसाला

'शाका लाका बूम बूम' फेम किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Kinshuk Vaidya Post: 'शाका लाका बूम बूम' फेम किंशुक वैद्य के घर किलकारियां गूंजी है। किंशुक वैद्य का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर फैंस गदगद हो हए हैं। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर...

Image

pic credit- Kinshuk Vaidya instagram

Kinshuk Vaidya Post: 'शाका लाका बूम बूम' फेम किंशुक वैद्य के घर किलकारियां गूंजी है। किंशुक की वाइफ दीक्षा नागपाल ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात से फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल के परिवार वाले भी झूम उठे हैं। किंशुक वैद्य का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर फैंस गदगद हो हए हैं। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर...

किंशुक वैद्य का पोस्ट हुआ वायरल

टीवी एक्टर किंशुक वैद्य अब पिता बन गए हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने नवजात बेटे की खुशखबरी शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने अपनी पत्नी दीक्षा नागपाल को टैग करते हुए लिखा कि उनका बेबी वैद्य 8 मार्च 2026 को दुनिया में आया है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस व सेलिब्रिटीज नए माता-पिता को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। किंशुक वैद्य ने पोस्ट में बच्चे की छोटी सी हाथ की तस्वीर शेयर की है, जिसमें माता-पिता के हाथ बच्चे की उंगलियां थामे हुए दिख रहे हैं। फोटो पर लिखा है, 'इट्स ए बेबी बॉय! 08.03.26।' कैप्शन में उन्होंने लिखा कि वे अपने बेटे को बहुत प्यार और आभार के साथ स्वागत कर रहे हैं।

इस टीवी सीरियल ने किंशुक वैद्य को दिलाई पहचान

किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल ने 22 नवंबर 2024 को अलीबाग, महाराष्ट्र में शादी की थी। शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे। दोनों कुछ सालों से रिलेशन में थे और अगस्त 2024 में उनकी सगाई हुई थी। किंशुक वैद्य अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने टीवी से लेकर ओटीटी वर्ल्ड में धमाल मचाया है। उन्होंने बचपन में कई मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान मिली स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'शका लाका बूम बूम' से मिली थी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article