टीवी मसाला

KKK 13 : शिव ठाकरे या ऐश्वर्या शर्मा ये सितारा बनेगा खतरो के खिलाड़ी 13 का विनर, फाइनल मुकाबले की हो गई है तैयारी

KKK 13 Winner : खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल गया है इसी के साथ फैंस के बीच खलबली है कि शिव ठाकरे और ऐश्वर्या शर्मा में से कोई एक ट्रॉफी अपने घर ले जाएगा। आइए जानते हैं किसके नाम होगी खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी और कब होगा फिनाले।

Image

kkk 13 winner name

KKK 13 Winner : टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 को जल्द ही अपना विनर मिलने वाला है। स्टंट बेस्ड शो का फाइनल मुकाबला इसी हफ्ते होगा और ट्रॉफी जीतने वाले का नाम घोषित किया जाएगा। बीती रात शो के सेट पर फाइनल मुकाबला शूट किया गया जिसमें सभी पुराने खिलाड़ियों ने शिरकत की। फाइनल शूटिंग के लिए रूही चतुर्वेदी ( Ruhi Chaturvedi) , अंजली आनंद ( Anjali Aanand) , रोनित रॉय( Ronit Roy) समेत सभी कलाकार सेट पर आए। खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल गया है इसी के साथ फैंस के बीच खलबली है कि शिव ठाकरे और ऐश्वर्या शर्मा में से कोई एक ट्रॉफी अपने घर ले जाएगा। आइए जानते हैं किसके नाम होगी खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी और कब होगा फिनाले।

इनके बीच कांटे की टक्कर

खतरों के खिलाड़ी का यह सीजन बेहद दिलचस्प रहा। टीवी की नामी हस्तियों ने अपने दम पर शो का हर स्टंट किया। शो की शुरुआत डीनो जेम्स, ऐश्वर्या शर्मा(Aishwarya Sharma) , शिव ठाकरे ( Shiv Thakre) , नायर बनर्जी ( Nyra Banerji) , अंजुम फकीह ( Anjum Faikh) , रूही चतुर्वेदी,अर्चना गौतम ( Archana Gautam) , रश्मित कौर ( Rashmit Kaur) , अर्जित तनेजा ( Arjit Taneja) , अंजली आनंद ( Anjali Aanand) , शीज़ान खान ( Sheezan Khan) ,डेजी शाह ( Daisy Shah) और साउंडस मौकाफिर से हुई थी। फाइनल तक आते आते रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty) को अपने 5 फाइनलिस्ट मिलने वाले हैं,जिनके बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। शो की पहली फाइनलिस्ट टीवी एक्टर्स ऐश्वर्या शर्मा बनी है, जिसके शो जीतने को फैंस आस लगाए बैठे हैं।

कब होगा फाइनल मुकाबलाखबरों की माने तो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का फाइनल मुकाबला 8 अक्टूबर को होगा। यह पूरा एपीसोड कलर्स टीवी चैनल पर रात 9 बजे ऑन एयर होगा और रोहित शेट्टी अपने खिलाड़ी का ऐलान कर देंगे।

बता दें कि पांच फाइनलिस्ट में ऐश्वर्या शर्मा,शिव ठाकरे, डीनो जेम्स,रशमित कौर, अर्चना गौतम और नायरा बनर्जी के बीच मुकाबला होने वाला है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article