टीवी मसाला

Farrhana Bhatt के घर में फैमिली ड्रामा, फूटा मां का गुस्सा; बोलीं- 'किसी की मजाल नहीं मुझे निकाले'

Farrhana Bhatt Mother Video On Family Drama: एक्ट्रेस फरहाना भट्ट पर फैजाना नाम की लड़की ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर एक्ट्रेस की मां ने चुप्पी तोड़ी है और अपनी बेटी का खुलकर सपोर्ट किया है।

Image

farrhana bhatt (photo credit- instagram)

Farrhana Bhatt Mother Video On Family Drama: एक्ट्रेस फरहाना भट्ट खतरों के खिलाड़ी 15 (khatron ke khiladi 15) की शूटिंग से आते ही विवादों में फंस गई हैं। सोशल मीडिया पर फैजाना नाम की एक लड़की ने दावा किया है कि वह फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) की बहन है। इस लड़की ने फरहाना पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिस वजह से एक्ट्रेस खूब ट्रोल हुईं। फरहाना पर आरोप ये भी लगा है कि उन्होंने अपनी मां को घर से निकाल दिया है। अब फरहाना भट्ट की मां सामने आई हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपनी बेटी फरहाना का बचाव किया है। 'इतना तो रिश्तेदार पीछे नहीं पड़े', Jasmin Bhasin संग शादी की खबरों पर Aly Goni ने तोड़ी चुप्पी, बोलती की बंद)

    फरहाना भट्ट की मां का वीडियो आया सामने

    फरहाना भट्ट की मां अफरोडा ने एक वीडियो X पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने फैमिली ड्रामे पर रिएक्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी बेटी फरहाना का सपोर्ट किया और बताया कि उन्हें किसी ने घर स नहीं निकाला है। फरहाना की मां बोलीं, 'मैं फरहाना की मम्मा हूं, जैसा कि आप मुझे जानते हैं। मुझे इस तरह सोशल मीडिया पर आना पड़ा क्योंकि मुझे मजबूर किया गया। किसी की मजाल नहीं है कि मुझे फरहाना के घर से निकाले। फरहाना मेरी बेटी थी, है और रहेगी। वो मेरे साथ ऐसा कभी नहीं कर सकती, सोच भी नहीं सकती।' फरहाना की मां ने कहा कि न तो उन्होंने और ना ही उनकी बेटी ने कुछ गलत किया है और इसलिए डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने ये भी कहा, 'उनके हेटर्स ये याद रखें, मैं किसी को उनके सर पर चढ़ने नहीं दूंगी।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चे न होने की वजह से Akansha Chamola को तलाक देंगे Gaurav Khanna? सोशल मीडिया पर उठा सवाल)

      वीडियो ने लोगों को किया कंफ्यूज

      फरहाना भट्ट की मां के इस वीडियो पर लोग अपनी राय दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है। फैंस फरहाना को सपोर्ट कर रहे हैं। कुछ लोगों का सवाल है कि क्या फरहाना भट्ट की मां ने खुद ये वीडियो रिकॉर्ड किया या फिर फरहाना के कहने पर ये वीडियो बनाया गया है। फैजाना ने फरहाना पर आरोप लगाते हुए एक नोट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया कि वह जो भी आरोप फरहाना पर लगा रही हैं, उनके सबूत हैं।
      Kavita
      कविता author

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

      End of Article