Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर बज बना हुआ है। शो की शूटिंग के लिए सभी कंटेस्टेंट्स साउथ अफ्रीका पहुंच चुके हैं। साउथ अफ्रीका से कंटेस्टेंट्स लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर कर रहे हैं। शो में शिव ठाकरे (Shiv Thakare), अंजुम फकीह, शीजान खान, ऐश्वर्या शर्मा समेत कई कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) भी हिस्सा लेने वाली हैं।
सुंबुल के अलावा अब्दू रोजिक का नाम भी सामने आया है। सुंबुल और अब्दू शो के बीच में ज्वाइंन करेंगे। मेकर्स ने सुंबुल और अब्दू को खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए अप्रोच किया है। मंडली के बाकी सदस्यों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। एक बार फिर खतरों के खिलाड़ी 13 में शिव, अब्दू और सुंबुल की मस्ती देखने को मिलेगी।
खतरों के खिलाड़ी में होगी नई एंट्री
खतरों के खिलाड़ी 13 में जाने से पहले सुंबुल ने शिव को खास सरप्राइज दिया था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। वीडियो में सुंबुल अपने भाई शिव ठाकरे के लिए फैमिली के साथ गैट टू गेदर रखा था। शिव इस दौरान काफी इमोशनल हो गए थे। शिव ने सुंबुल के परिवार के साथ केक कट किया था। सुंबुल का क्यूट जेश्चर फैंस को काफी पसंद आया था।
शिव खतरों के खिलाड़ी 13 के मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। शिव और सुंबुल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सुंबुल और शिव साथ में बिग बॉस 16 में नजर आए थे। शो में शिव और सुंबुल की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। दोनों सदस्य मंडली का हिस्सा था। बिग बॉस के बाद भी शिव और सुंबुल के बीच में अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों हर समय एक- दूसरे को सपोर्ट करते हैं। भाई- बहन की जोड़ी अक्सर साथ में पार्टी में चिल करते हुए नजर आती हैं।
