टीवी मसाला

KKK 13 : Soundous Moufakir का कटा खतरों के खिलाड़ी से पत्ता, नायरा बनर्जी ने गिराया मुँह के बल

KKK 13 : बीती रात हुए स्टंट में शो से एक और खिलाड़ी का पत्ता कट गया. अब शो में ऐश्वर्या शर्मा ( Aishwarya Sharma) , शिव ठाकरे ( Shiv Thakrey) , अर्जित तनेजा ( Arjit Taneja) , नायरा बनर्जी( Nayra Banerji) और डीनो जेम्स ( Dino James) खेल में आगे बढ़ेंगे।

Image

Soundous Moukfair in KKK 13

KKK 13 : टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाडी सीजन 13' इन दिनों अपने खतरनाक स्टंट से छाया हुआ है. रोहित शेट्टी( Rohit Shetty) के इस शो में आए दिन नए हंगामे देखने को मिल रहे हैं. बीती रात हुए स्टंट में शो से एक और खिलाड़ी का पत्ता कट गया. अब शो में ऐश्वर्या शर्मा ( Aishwarya Sharma) , शिव ठाकरे ( Shiv Thakrey) , अर्जित तनेजा ( Arjit Taneja) , नायरा बनर्जी( Nayra Banerji) और डीनो जेम्स ( Dino James) खेल में आगे बढ़ेंगे।

बीती रात खतरों के खिलाडी सीजन 13 में खतरनाक टास्क हुआ जिसमें नायरा बनर्जी और साउंडस मौफकीर के बीच जंग छिड़ी। इस टास्क में दोनों खिलाड़ियों को एक लोहे की रोड को इलेक्ट्रिक मेज से लेकर जाना था और ताला खोलना था. नायरा ने यह टास्क 14 मिनट 12 सेकंड में पूरा किया वहीं साउंडस ने इसे 16.मिनट में पूरा किया, जिससे वह शो से एलिमिनेट हो गई. इसी के साथ साउंडस मौफकीर केप टाउन छोड़कर आ गई. उनके साथ चैलेंजर के तौर पर शो में आई दिव्यांका त्रिपाठी का पत्ता भी कट गया. वह भी शो से बाहर हो गई.

बता दें कि खतरों के खिलाडी सीजन 13 जुलाई से कलर्स टीवी चैनल पर हर शनिवार और रविवार को आता है. शो में साउंडस मौफकीर के जाने के बाद अब ऐश्वर्या शर्मा, शिव ठाकरे, अर्जित तनेजा, नायरा बनर्जी, अर्चना गौतम , रश्मित कौर और डीनो जेम्स खेल को आगे खेलने वाले हैं.

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article