टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 13: शिव ठाकरे नहीं ये तीन कंटेस्टेंट हैं रोहित शेट्टी के फाइनलिस्ट! किसके हाथ लगेगी ट्रॉफी?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 5, 2023, 08:28 AM IST

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 के तीन फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स के नाम की लिस्ट लीक हो गई हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यही तीन कंटेस्टेंट खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के फाइनलिस्ट होने वाले हैं। जिसमें शिव ठाकरे का नाम शामिल नहीं है।

Image

Khatron Ke Khiladi 13 Finalists

Khatron Ke Khiladi 13 Finalists: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 इस महीने 16 जुलाई से शुरु होने वाला है, इससे पहले तकरीबन बीते 2 महीनों से शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही हैं। अब खतरों के खिलाड़ी 13 के तीन फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स के नाम लीक हो गए हैं। शो की शुरुआत से ही फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि बिग बॉस 16 में जीत के इतना करीब जाने के बाद अब शिव ठाकरे के नाम खतरों के खिलाड़ी 13 की ट्रॉफी तो लग ही जाएगी। हालांकि इन तीन फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स के नाम जानने के बाद शिव ठाकरे के फैंस का धक्का लगने वाला है, क्योंकि इस लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं हैं।

ये तीन कंटेस्टेंट्स बने फाइनलिस्ट

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में सरवाइव करना किसी कंटेस्टेंट के लिए आसान नहीं है। अब सीजन 13 के भी तीन फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं। ऐश्वर्या शर्मा, डिनो जेम्स और अर्जित तनेजा को खतरों के खिलाड़ी 13 के फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स बताया जा रहा है। इस लिस्ट में शिव ठाकरे का नाम शामिल नहीं है, सबसे पहले ऐश्वर्या ने टिकट टू फिनाले जीतकर, खतरों के खिलाड़ी 13 के फाइनल में अपना नाम दर्ज कर लिया था। जिसके बाद अब अरिजीत और डीनो जेम्स का नाम भी सामने आ गया है।

क्या शिव ठाकरे का कट जाएगा पत्ता?

अभी तक शिव ठाकरे के फाइनलिस्ट होने की कोई खबर सामने नहीं आई हैं। अभी सिर्फ तीन फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट के नाम की लिस्ट ही वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर इस लिस्ट को देखने के बाद शिव ठाकरे के फैंस काफी नाखुश नजर आ रहे हैं। अब शो की शुरुआत में भी ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article